Amitabh Bachchan: पहलगाम हमले पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही ये बात

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने लंबे समय बाद भारत-पाकिस्तान तनाव और पहलगाम हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक्स पर एक भावुक पोस्ट में बेगुनाहों की हत्या की निंदा की और अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता शेयर कर ये बात कही

अपडेटेड May 11, 2025 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए पहलगाम हमले और भारत की कार्रवाई दोनों पर अपनी बात कही

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अक्सर अपने हर एक्स पोस्ट की शुरुआत उसमें पोस्ट की संख्या लिखकर करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपने एक्स अंकाउट पर पोस्ट तो कर रहे थे लेकिन उसमें वह सिर्फ संख्या लिख रहे थे और कोई संदेश नहीं दे रहे थे। कई हफ्तों बाद अमिताभ बच्चन ने भारत-पाकिस्तान तनाव और पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी बात रखी। अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए पहलगाम हमले और भारत की कार्रवाई दोनों पर अपनी बात कही है।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने धर्म के नाम पर बेगुनाह पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा की। पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने पिता, मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक इमोशनल कविता भी शेयर की।

 


अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा कि, "छुट्टियां मना रहे एक दंपति पर राक्षसों ने हमला किया। उन्होंने पति-पत्नी को बाहर खींचा, पति को उसका धर्म के आधार पर फिर गोली मार दी। पत्नी ने हाथ जोड़कर और रोकर अपने पति की जान की भीख मांगी, लेकिन हमलावर नहीं रुके। बेरहमी से पति की हत्या कर दी गई और पत्नी विधवा हो गई।"

22 अप्रैल को अमिताभ ने किया ये पोस्ट

अमिताभ बच्चन की हालिया पोस्ट पर अब लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत देर कर दी मेहरबान, अब आकर बोले।" अमिताभ बच्चन ने इससे पहले 22 अप्रैल को आखिरी बार एक्स (ट्विटर) और ब्लॉग पर कुछ लिखा था। उस दिन पहलगाम आतंकी हमले के वक्त उन्होंने एक्स पर लिखा था, "साइलेंट X क्रोमोसोम... मस्तिष्क निर्णय ले रहा है।" इसके बाद वह सिर्फ पोस्ट और ब्लॉग की संख्या लिखते रहे थे। इस चुप्पी पर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब निशाना भी बनाया।

भारत-पाकिस्तान के बीच बनी सीजफायर पर सहमती

कई दिनों तक मिसाइल और ड्रोन तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर सहमति ली है। भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। युद्ध रोकने की बड़ी वजह तब बनी जब भारत ने पाकिस्तान के बड़े एयरबेस पर हमला कर उनकी एयरफोर्स को नुकसान पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद पाकिस्तान के एक सीनियर सैन्य अधिकारी ने भारत के अधिकारी से बात कर समझौते की पहल की।

OTT Releases: 'ग्राम चिकित्‍सालय' से लेकर 'द डिप्‍लोमैट' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही ये फिल्में-वेब सीरीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।