Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पिछले करीब 55 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और इनमें से पिछले 50 साल उन्होंने एक ही मेकअप आर्टिस्ट के साथ बिताए हैं। शनिवार को दीपक सावंत ने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति के हालिया एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अमिताभ बच्चन ने काम के प्रति उनकी लगन की तारीफ की।
