Amitabh Bachchan: बिग बी ने अपने इस टोटके को बताया टीम इंडिया की जीत की वजह, लोगों ने सोशल मीडिया पर लिए मजे

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने टी20 विश्व कप फाइनल मैच के विनिंग मोमेंट की तस्वीरें साझा कीं। वहीं उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने टोटके को भी दिया।

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:10 PM
Story continues below Advertisement
बिग बी ने अपने इस टोटके को बताया टीम इंडिया की जीत की वजह

Amitabh Bachchan: 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना विश्व खिताब बरकरार रखा। शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल तक, कई बॉलीवुड सितारों ने भारतीय टीम को बधाई दी। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुछ अलग ही राय रखी। दिग्गज अभिनेता ने कहा कि भारत ने खिताब इसलिए जीता क्योंकि उन्होंने मैच देखा ही नहीं!

अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर घर पर टेलीविजन स्क्रीन पर भारतीय टीम द्वारा ट्रॉफी उठाने के अनमोल पलों की तस्वीरें साझा कीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “T 5679 - कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे! हो गया!” अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट कई फैंस के बीच प्रचलित टोटके फिर चर्चित कर दिया है। जब वे मैच लाइव नहीं देखते हैं तो उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करती है। दिग्गज अभिनेता पहले भी सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को टीम इंडिया के लिए 'बदकिस्मती' बता चुके हैं।

प्रशंसकों ने उनके ट्वीट पर मज़ेदार प्रतिक्रिया दी और कमेंट्स करे। एक ने लिखा, "शानदार बलिदान सर, कृपया जारी रखें!" दूसरे यूजर ने जवाब दिया, "अगर ऐसा है, तो आपने बहुत अच्छा किया। हर बार ऐसा ही करें।" एक कमेंट में लिखा था, "मैंने भी ऐसा ही किया, भगवान का शुक्र है कि भारत जीत गया!"


इसी बीच, शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "क्या शानदार जीत है!! हमारी नीली जर्सी वाली टीम को बधाई!!! आप लोग चैंपियन हैं, और आपको मैदान पर खेलते हुए देखकर हम सभी को बहुत गर्व हुआ है। आपको सलाम। जय हिंद!" अजय देवगन ने कहा, "इतने चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी! #टीमइंडिया आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया! एक बार फिर चैंपियन!"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।