Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं सुरों की मल्लिका आशा भोसले, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि

Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ सुरों की मल्लिका आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। सिंगर का 12 अप्रैल, रविवार को निधन हो गया था। नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई उन्हें आखिरी नमन करने उनके घर पहुंचा था।

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आखिरी वक्त में उन्हें गाने गाकर अंतिम विदाई दी। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों शान, अनूप जलोटा समेत कई लोगों ने गाना गाकर आशा ताई को विदा किया।

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले अमर रहे नारों के साथ दिवंगत सिंगर के पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाया गया। यहां बेटे आनंद ने मां को पूरे विधि-विधान के साथ मुखाग्नि दी। आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आखिरी वक्त में उन्हें गाने गाकर अंतिम विदाई दी। म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों शान, अनूप जलोटा समेत कई लोगों ने गाना गाकर आशा ताई को विदा किया।

दिग्गज गायिका का रविवार को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें ICU में शिफ़्ट कर दिया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। शुरुआती रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुई।

Screenshot 2026-04-13 172130


आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले सेलेब्स अंतिम दर्शन करने पहुंचे हुए थे। मोहम्मद सिराज, तब्बू, जैकी श्राफ, अनुराधा पोडवाल, ए आर रहमान, शबाना आजमी, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, रितेश देखमुख समेत पूरा सिनेमा जगत उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा था।

Screenshot 2026-04-13 171423

वहीं महाराष्ट्रा के CM फडणवीस समेत कई बड़े राजनेताओं ने भी आशा भोसले को आखिरी नमन किया। उनके जाने से भारतीय संगीत का एक स्वर्ण युग समाप्त हो गया है। वे अपने पीछे हजारों अमर गीत और संघर्ष की एक ऐसी दास्तां छोड़ गई हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सिखाएगी कि मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों, अपनी 'सुर' कभी नहीं खोनी चाहिए।

उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में 1200 हजार से ज्याद हिट गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपना पहला गाना मराठी भाषा में गाया था, जिसका नाम 'चला चला नव बाल'था। खास बात ये थी कि कि ताई ने ये गाना अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गया था। लेकिन, उन्हें पहचान काफी टाइम बाद लगक्षग 16 की उम्र में मिल सकी। उन्होंने 'रात की रानी' फिल्म के लिए पहला सोलो गाकर हर किसी का दिल जीत लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।