Anant Ambani’s Birthday Bash: शाहरुख खान-सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक, अनंत अंबानी की बर्थडे सेलिब्रेट करने जामनगर पहुंचा पूरा बॉलीवुड

Anant Ambani Birthday Bash: एनएमएसी की तीसरी एनिवर्सरी के इवेंट में शामिल होने के बाद बॉलीवुड सितारे जमानगर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के एयरपोर्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:50 PM
Story continues below Advertisement
अनंत अंबानी की बर्थडे सेलिब्रेट करने शाहरुख खान, सलमान खान समेत जामनगर पहुंचा पूरा बॉलीवुड

Anant Ambani Birthday Bash: रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की ज़बरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। एनएमएसी की तीसरी एनिवर्सरी के इवेंट में जाने के बाद, अभिनेता अनंत अंबानी की पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को 31 साल के हो जाएंगे। उनके जामनगर स्थित घर पर पार्टी रखी गई है। रणवीर के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड स्टार जामनगर पहुंचे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह को कम्फी जॉन में ढीली-ढाली सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहने देखा जा सकता है। बालों को पीछे की संवारे हुए और काले चश्मे लगाए हुए, अभिनेता ने जाने से पहले कैमरों के लिए मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया।


वहीं दूसरी ओर, शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे। सुपरस्टार ने कैजुअल और कूल लुक अपनाया, जिसमें उन्होंने सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनी थी। गर्मी से बचने के लिए उन्होंने काले रंग का बंदाना भी बांध रखा था। जामनगर एयरपोर्ट से निकलते ही सुरक्षाकर्मियों ने बाहर मौजूद पैपराज़ी को रोक दिया। अबराम अपने प्यारे पेट डॉग के साथ नजर आ रहे हैं।

अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर जैसी अन्य हस्तियां भी इस पार्टी में शामिल होने के लिए रवाना हुईं। अनंत के इस खास कार्यक्रम में और भी कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। सलमान खान, ऑरी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान भी अनंत की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जामनगर पहुंच गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।