Anant Ambani birthday: सलमान खान ने अनंत अंबानी को किया हग, शाहरुख खान से लेकर इन स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर किया बर्थडे विश

Anant Ambani birthday: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी जामनगर में अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। 10 अप्रैल यानी आज वे 31 साल के हो गए है।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
सलमान खान, शाहरुख खान समेत पूरे बॉलीवुड ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी।

Anant Ambani birthday: अनंत अंबानी जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। मिड नाइट में ही बॉलीवुड स्टार्स और अनंत के दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश किया, जिनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनंत के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें अपना छोटा भाई कहा। एक तस्वीर में सलमान अनंत को प्यार से गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने काले रंग की शर्ट और जींस पहनी हुई है। वे अनंत को जादू की झप्पी देते हुए दिख रहे हैं, जबकि अनंत आंखें बंद करके मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा, "सबसे निस्वार्थ, काइंड इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत... मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा- ये बात सुनो अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो... ये आदमी देश को भी उठाएगा... मेरे छोटे भाई अनंत जिंदाबाद... दिल और दिमाग का अंबानी अनंत।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “अनंत अंबानी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… आप इसी तरह अच्छे काम करते रहें और सकारात्मकता और सच्चाई को कायम रखें। अपना अच्छा काम जारी रखें और अपने काम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते रहें। ईश्वर आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों से नवाजे।


रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। रणवीर ने अनंत के साथ एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो भाई (किस इमोजी)।”

अभिनेता संजय दत्त ने भी अनंत के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “अनंत मेरे भाई, तुम सबसे दयालु और प्यारे हो। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि तुम स्वस्थ रहो और अपने सभी कामों में सफल हो। हमेशा खुश रहो और मेरे लिए हमेशा की तरह प्यारे भाई बने रहो। जन्मदिन मुबारक हो, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें! हर हर महादेव।”

रितेश और जेनेलिया देशमुख अपने दोस्त अनंत को एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अनंत और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट की तस्वीर साझा करते हुए रितेश ने लिखा, "प्यारे अनंत, आज तुम्हारा जन्मदिन है, और हम तुम्हारे लिए खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य से भरा जीवन की कामना करते हैं। जब भी हम वंतारा आते हैं, वह हमारे लिए सबसे सुकून भरा समय होता है। तुम और राधिका हमेशा से बहुत अच्छे मेजबान रहे हो। हंसते रहो - तुम्हारी ऊर्जा संक्रामक है। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे, भाई।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।