Aneet Padda: 'धुरंधर' के विरोध में अनीत पड्डा की बहन रीत किया था पोस्ट, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया इंस्टाग्राम

Aneet Padda: 'धुरंधर' को 'द रिवेंज प्रोपेगेंडा' कहने पर अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा को आलोचना का सामना करना पड़ा है। ट्रोलिंग के चलते उन्होंने इंस्टाग्राम और लिंक्डइन डिलीट कर दिया है।

अपडेटेड Mar 29, 2026 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
'धुरंधर' के विरोध में अनीत पड्डा की बहन रीत के पोस्ट ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

Aneet Padda: अनीत पड्डा की बहन, रीत पड्डा, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को प्रोपेगेंडा फिल्म कहने के बाद सुर्खियों में आ गईं हैं। अपने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया के बाद रीत को अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करना पड़ा और अब उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' की तुलना 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' से करना और उन्हें प्रोपेगेंडा बताना उनके इस बयान के लिए काफी आलोचना का कारण बना।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रीत की उन कमेंट के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें उन्होंने धुरंधर, द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों को निशाना बनाया था। इन स्क्रीनशॉट की कड़ी आलोचना हुई। इनमें उन्होंने कहा था कि इस तरह की फिल्में "सरकार समर्थक नैरेटिव" को बढ़ावा देती हैं, और द कश्मीर फाइल्स को निशाना बनाते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों से सीधे वास्तविक जीवन की कहानियां सुनना चाहती हैं।

विरोध के बाद, उन्होंने तुरंत अपना पब्लिक अकाउंट निजी कर लिया। हालांकि, अब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। रीत ने सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि लिंक्डइन अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। इस कमेंट के बाद हुई आलोचनाओं के चलते लोगों का दावा है कि रीत, जो कथित तौर पर यूरोप में रहती हैं, एक पाकिस्तानी व्यक्ति फाजिल अहमद के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि, उनकी राष्ट्रीयता के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अनीत और रीत दोनों ने इस विवाद पर चुप्पी साध रखी है।


फिल्मों के बारे में बात करें तो अनीट पड्डा अपनी अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' की तैयारियों में जुटी हैं, जिसे मैडॉक फिल्म्स के सपोर्ट से बनाया जा रहा है। फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल, विवाद ऑनलाइन जारी है, और सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और उसके बाद की प्रतिक्रियाओं को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।