Subedaar: अनिल कपूर स्टारर ‘सुबेदार’ का इंटरनेशनल धमाका, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखा जलवा

Subedaar: अनिल कपूर स्टारर सूबेदार को अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। दुनिया के बड़े-बड़े इंटरनेशनल कैंपेन और ब्लॉकबस्टर प्रमोशन के लिए मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का जलवा देखने को मिला है।

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
अनिल कपूर स्टारर ‘सुबेदार’ का इंटरनेशनल धमाका

Subedaar: प्राइम ओरिजिनल फिल्म 'सूबेदार' भारतीय कहानियों को ग्लोबल लेवल पर ले जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय शुरुआत के तहत, हाल ही में रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की झलक टाइम्स स्क्वायर की मशहूर स्क्रीन पर देखने को मिली, जो दुनिया के सबसे बड़े कमर्शियल चौराहों में से एक है। टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का इस तरह दिखना भारतीय सिनेमा के लिए एक गर्व की बात है, क्योंकि यह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक खास छाप छोड़ रही है।

अनिल कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अपनी दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। दुनिया के बड़े-बड़े इंटरनेशनल कैंपेन और ब्लॉकबस्टर प्रमोशन के लिए मशहूर टाइम्स स्क्वायर, ग्लोबल लॉन्च के लिए सबसे बड़े मंचों में से एक माना जाता है, ऐसे में 'सूबेदार' का वहां दिखना भारतीय कहानियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एक ज़बरदस्त और इमोशन से भरी एक्शन-ड्रामा फिल्म, 'सूबेदार' की कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन एक रिटायर्ड फौजी हैं जिनकी शांत जिंदगी एक लापरवाही की वजह से पूरी तरह बदल जाती है। मजबूरन उन्हें फिर से उसी अफरा-तफरी की दुनिया में कदम रखना पड़ता है, जहाँ वह अपने परिवार की रक्षा और अपने सम्मान को वापस पाने के लिए जुर्म, भ्रष्टाचार और सही-गलत की लड़ाई लड़ते हैं।


सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और खुद त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे।

'सूबेदार' का प्रीमियर 5 मार्च को खास तौर पर प्राइम वीडियो पर हुआ है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पूरे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की गई है। आने वाले हफ्तों में इस फिल्म से जुड़ी और भी रोमांचक खबरों के लिए साथ बने रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।