Shehzadi Hai Tu Dil Ki: स्टार प्लस हमेशा से ही दर्शकों के लिए अलग और याद रहने वाली कहानियां लाने के अपने वादे पर कायम रहा है। टेलीविजन के कुछ सबसे आइकॉनिक और ट्रेंड सेट करने वाले शो देने वाला यह नंबर–वन चैनल अब एक बार फिर एक दमदार कहानी लेकर लौटा है, अपने नए ड्रामा ‘शहज़ादी है तू दिल की’ के रूप में।
यह शो, जिसका हाल ही में प्रीमियर हुआ है, अपनी दिलचस्प कहानी और इमोशन के कारण दर्शकों को शुरू से ही बांधने में सफल रहा है। मौजूदा ट्रैक में हम देखते हैं कि दीपा, अपने पति की तलाश में हैदराबाद पहुंचती है, लेकिन वहां उसे एक ऐसा सच पता चलता है जो उसकी पूरी ज़िंदगी हिला देता है, दरअसल उसका पति उसे शुरू से ही झूठ बोलता आ रहा था। दीपा की यह यात्रा एक बड़े सवाल को सामने लाती है कि इतने बड़े धोखे के बाद क्या वह फिर कभी किसी पुरुष पर भरोसा कर पाएगी?
शो के नए प्रोमो में कहानी एक बेहद तीखा और भावनात्मक मोड़ लेती है। हम देखते हैं कि दीपा अपने बच्चे के पिता की तलाश में बेचैन होकर इधर–उधर भटक रही है। वह अपनी ज़िंदगी और अपने भविष्य को लेकर एक साफ़ जवाब चाहती है। लेकिन इसी तलाश में उसे एक ऐसा सच मिलता है जो उसका दिल तोड़ देता है, उसका पति, भानु, दूसरी शादी कर चुका है।
जब दीपा उसका सामना करती है, तो भानु मान लेता है कि उसने यह कदम अपनी माँ के दबाव में उठाया था। यह सच सुनकर दीपा पूरी तरह टूट जाती है। दर्द और सदमे के बीच वह फैसला करती है कि अब उसे खुद को इन टूटे हालात से बाहर निकालना होगा और नई ज़िंदगी खड़ी करनी होगी। ठीक उसी समय, जब वह हिम्मत जुटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करती है, किस्मत उसे कार्तिक के सामने ला खड़ा करती है। यहीं से उसकी कहानी एक नए और बेहद ताक़तवर मोड़ की ओर बढ़ती है।
दिल टूटने और भरोसा बिखरने के बीच, कार्तिक मदद के लिए आगे आता है, लेकिन दीपा हर तरफ से टूटी-फूटी महसूस करती है। क्या वह उसका हाथ स्वीकार करके जीवन में आगे बढ़ेगी? देखिए शहजादी है तू दिल की इस शनिवार रात 7:30 बजे केवल स्टार प्लस पर।