Get App

Anup Jalota: ए आर रहमान के बायन को सुनकर भड़क उठे अनूप जलोटा, दे डाली ये बड़ी सलाह

Anup Jalota: एआर रहमान की सांप्रदायिक कमेंट पर अनुप जलोटा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें हिंदू धर्म में वापस आने का सुझाव दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 1:25 PM
Anup Jalota: ए आर रहमान के बायन को सुनकर भड़क उठे अनूप जलोटा, दे डाली ये बड़ी सलाह
ए आर रहमान के बायन को सुनकर भड़क उठे अनूप जलोटा

Anup Jalota: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने "सांप्रदायिक"कमेंट के लिए आलोचनाओं का सामना करने के बाद अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इस पर रिएक्शन आने अभी शांत नहीं हुए हैं। सबसे ताज़ा और तीखी प्रतिक्रिया गायक अनुप जलोटा की ओर से आई है, जिन्होंने खुले तौर पर रहमान की आलोचना की है और उन्हें खासा सुझाव भी दिया है।

रहमान के कमेंट पर अनुप जलोटा की प्रतिक्रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में जलोटा स्पष्ट कहते हैं कि वे रहमान के विचारों से सहमत नहीं हैं और संगीतकार की धार्मिक पहचान का जिक्र करते हैं। वीडियो में, अनुप को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पहले हिंदू थे। उसके बाद उन्हें इस्लाम धर्म अपना लिया और बहुत काम किया, बहुत नाम कमाया, लोगों के दिलों में बहुत अच्छी जगह बनाई। लेकिन अगर उन्हें इस बात का विश्वास है कि हमारे देश में मुस्लिम होने की वजह से उनको काम नहीं मिल रहा है, तो फिर वो दोबारा हिंदू हो जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, " उनको ये विश्वास होना चाहिए कि हिंदू होने के बाद, धर्मांतरण हो जाने के बाद, उनको फिर से फिल्में मिलनी शुरू हो जाएंगी। यही तो उनका मतलब है। तो मेरी सलाह है कि वो हिंदू हो जाएं और फिर कोशिश करें कि उनको दोबारा फिल्में मिलें या नहीं।

यह विवाद रहमान के बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने खुलकर बताया कि पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा के साथ उनका रिश्ता कैसे बदला है। सिंगर ने कहा था कि पिछले आठ सालों पर विचार करते हुए रहमान ने कहा, "शायद पिछले आठ वर्षों में, क्योंकि सत्ता में बदलाव आया है और अब सत्ता उन लोगों के हाथ में है जो रचनात्मक नहीं हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है... लेकिन यह सीधे तौर पर मेरे सामने नहीं है। यह मुझे कानाफूसी के रूप में सुनाई देता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें