Anupam Kher: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को 7 मार्च की रात आयोजित न्यूज़18 शोशा रील अवार्ड्स 2026 में रील आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह शाम उनके 71वें जन्मदिन के साथ ही और भी खास हो गई। कार्यक्रम के एक वीडियो में दिग्गज अभिनेता को पैपराज़ी के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। पैपराज़ी ने उन्हें केक और बुकेदेकर सरप्राइज दिया, और अनुपम खेर भावुक हो उठे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अनुपम खेर जन्मदिन का केक काटते हुए इमोशनल हो गए। इस पल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं और उन्हें इतनी मोहब्बत और सरप्राइज की उम्मीद नहीं थी।
अनुपम खेर को न्यूज18 शोशा रील अवार्ड्स 2026 में रील आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके दोस्त राकेश बेदी ने दिया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, “पुरस्कार जीतना और लोगों द्वारा सम्मानित होना हमेशा ही सुखद होता है। मेरे लिए पुरस्कार बहुत मायने रखते हैं। लंबे समय से साथ काम कर रहे अपने को स्टार से यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है।
अपनी एनर्जी के लिए जाने जाने वाले अनुपम खेर ने अवॉर्ड लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा- उन्हें अभी "लाइफटाइम अचीवमेंट" या "वेटरन" जैसे खिताबों की कोई चाह नहीं है। उन्होंने मजाक में कहा, "मैं कभी 'लीजेंड' या 'लाइफटाइम अचीवमेंट' पुरस्कार नहीं लेना चाहता क्योंकि मैं अभी भी काम कर रहा हूं और मुझे अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में सुझाव दिया कि ऐसे खिताब उनके साथियों को दिए जा सकते हैं, और कैमरे के सामने सक्रिय रहने के अपने जुनून को दोहराया।
इस बीच, प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' के निर्माताओं ने अनुपम खेर के 71वें जन्मदिन पर उनका पोस्टर साझा किया और खुलासा किया कि वे फिल्म 'फौजी' की कास्ट में शामिल हो गए हैं। उनके किरदार और अन्य विवरणों के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। मैत्री प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की कि अनुपम खेर टीम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।