Anupam Kher: जब रणवीर-विक्की के साथ फ्रेम में आए अनुपम खेर, पोस्ट शेयर कर कही दिल जीतने वाली बात

Anupam Kher: अनुपम खेर ने NMACC के कार्यक्रम से रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने खुद को 550 फिल्मों के अनुभव वाला 'न्यूकमर' बताया। उन्होंने दोनों युवा सितारों की ऊर्जा और प्रतिभा की जमकर तारीफ की और विक्की कौशल ने भी उन्हें 'प्रेरणा' बताते हुए अपना सम्मान व्यक्त किया।

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 6:50 PM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपर खेर अपनी सादगी और नए कलाकारों के प्रति अपने खुले नजरिए के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' (NMACC) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर सितारों का जमावड़ा लगा। इस इवेंट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अनुपम खेर आज के दौर के दो सुपरस्टार्स रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ नजर आ रहे हैं।

पावरहाउस ऑफ टैलेंट के बीच 'न्यूकमर'

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सेल्फी साझा की, जिसमें वह रणवीर और विक्की के कंधों पर हाथ रखे मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने बड़े ही मजाकिया और विनम्र अंदाज में खुद को एक 'न्यूकमर' बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक 'धुरंधर' है, दूसरा 'छावा'... और उनके बीच खड़ा है 550 फिल्मों का एक 'न्यूकमर'! रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ खड़े होकर मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं टैलेंट के पावरहाउस से घिरा हुआ हूं।"

अनुपम खेर ने आगे इन दोनों अभिनेताओं की ऊर्जा और काम के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को देखकर उन्हें गर्व तो होता ही है, साथ ही थोड़ा 'कॉम्पिटिटिव' (प्रतिस्पर्धी) भी महसूस होता है, जो उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।


बॉक्स ऑफिस के बादशाहों का मिलन

यह तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि यह तीनों कलाकार फिलहाल अपनी बड़ी सफलताओं का आनंद ले रहे हैं:

* रणवीर सिंह: उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म ने 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब है।

* विक्की कौशल: पिछले साल आई उनकी फिल्म 'छावा' एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, जिसने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

* अनुपम खेर: वह खुद अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल खोसला का घोंसला 2' की तैयारी कर रहे हैं, जो अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली है।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सर, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।" फैंस ने भी इस 'ऑल-इन-वन' फ्रेम की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "एक ही फ्रेम में टैलेंट का ज्वालामुखी," तो वहीं दूसरे ने लिखा, "यही नया बॉलीवुड है।" NMACC के इस आयोजन ने न केवल मनोरंजन जगत की चकाचौंध दिखाई, बल्कि पीढ़ियों के बीच के उस सम्मान और जुड़ाव को भी बखूबी पेश किया जो हिंदी सिनेमा की खूबसूरती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।