Bigg Boss 19 Winner: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले का एंड हो गया है। इस सीजन को अपना विनर गौरव खन्ना मिल गया है। गौरव बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने घर ले गए। वहीं वह 50 लाख प्राइज मनी भी ले गए। इस खास मौके पर गौरव की पत्नी आकांक्षा उनके साथ मौजूद रहीं।
फिनाले में टॉप 3 में फरहाना, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना ने अपनी जगह बनाई थी। प्रणित के बाहर होते ही शो को फरहाना और गौरव के रूप में दो फाइनिलिस्ट मिले थे। शो में अपनी लग्न और सधे हुए गेम के चलते गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार शो के प्रतियोगियों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले हैं टीवी अभिनेता गौरव खन्ना, जो लगभग 17.5 लाख रुपये प्रति सप्ताह कमा रहे थे। गौरव खन्ना ने अपनी पॉपुलैरिटी और एक्टिंग के दम पर इस शो में भारी फीस की डिमांड की थी।
अनुपमा जैसे लोकप्रिय टीवी शो के स्टार गौरव खन्ना ने इस शो में एंट्री के लिए भारी रकम चार्ज की है। उनकी दैनिक कमाई लगभग 2.5 लाख के आसपास बताई जा रही है। गौरव की यह सैलरी उन्हें बिग बॉस के इतिहास के टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल करती है। पिछली बार इस सूची में पामेला एंडरसन और करणवीर बोहरा जैसे बड़े नाम शामिल थे, जिन्होंने करोड़ों की कमाई की थी।
गौरव खन्ना अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं। उनकी पॉपुलैरटी के कारण उन्हें इस शो के दौरान ज्यादा वेतन के साथ एक नई टीवी प्रोजेक्ट भी मिले हैं, जो शो के खत्म होने के बाद शुरू होगी। उनकी कुल संपत्ति करोड़ों में आंकी जाती है, जो उन्हें बड़े सितारों की कतार में लाती है।