Credit Cards

बेटे अकाय के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anushka-Virat: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में परिवार संग समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वे बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनके इस प्यारे फैमिली आउटिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस फोटो में कपल अपने छोटे बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने उनके इस प्यारे फैमिली आउटिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

विराट कोहली के फैन क्लब ने एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें विराट, अनुष्का और उनके बेटे अकाय को साथ में टहलते देखा जा सकता है। तस्वीर में अनुष्का स्ट्रॉलर संभाल रही हैं, जबकि विराट उनके पास चलते हुए नजर आ रहे हैं।

इन लुक में नजर आए विराट-अनुष्का


शेयर किए गए तस्वीरों में अनुष्का ने मैरून कलर की स्वेटशर्ट और लेगिंग्स पहने हुए नजर आई। उन्होंने खुले बालों के साथ सफेद टोपी पहन रखी थी, जिससे उनका लुक और स्टाइलिश लग रहा था। वहीं विराट ब्राउन कलर की स्वेटशर्ट, हल्के नीले कलर की जींस और टोपी में नजर आए। विराट ने इसके साथ सफेद स्नीकर्स पहना था। दोनों को लंदन की सड़को पर टहलते हुए देखा गया। वहीं कोलाज की एक तस्वीर में छोटा अकाय भी नीले स्वेटर में काफी क्यूट लग रहे थे।

फैंस ने किया ये कमेंट

विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत खुश और सुकून में दिख रहे हैं। भारत में पपराजी उनकी प्राइवेसी तोड़ देते हैं।" दूसरे ने कहा, "इतनी सादगी देखकर कौन कहेगा कि ये दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटर हैं।" वहीं तीसरे फैन ने लिखा, "वे भी इंसान हैं और आम लोगों की तरह जीना चाहते हैं। यूके शिफ्ट होना उनके लिए अच्छा फैसला है।"

दो बच्चों के माता-पिता है विराट-अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में शादी की थी। यह शादी बोर्गो फिनोशिएटो नाम के शानदार हेरिटेज रिसॉर्ट में हुई थी, जो अपनी खूबसूरती और प्राइवेट माहौल के लिए मशहूर है। टस्कनी की इस यादगार शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टियां भी आयोजित की गईं थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। इसके बाद 15 फरवरी 2024 को उनके घर बेटे अकाय का जन्म हुआ, जिससे यह कपल दो बच्चों के माता-पिता बन गया।

Kusha Kapila Birthday: कुशा कपिला की बर्थडे पार्टी में बस्सी के साथ दिखीं खास दोस्ती, फिर छिड़ी डेटिंग की चर्चाएं

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 23, 2025 4:03 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।