'कॉल मी बे' सीजन 2 के साथ अनुव जैन की नई शुरुआत, 'तू कह दे तो' सॉन्ग से किया OTT म्यूजिकल डेब्यू

'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे भारत के साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 3:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इसमें अनन्या पांडे एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे।

कोची में अपने कॉन्सर्ट के दौरान इस गाने की झलक दिखाकर फैंस को उत्साहित करने के बाद सिंगर-सॉन्गराइटर अनुव जैन अब आखिरकार 'तू कह दे तो' गाना दर्शकों के सामने लेकर आ रहे हैं। इस गाने में अनुव जैन के साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और अन्य कलाकार नजर आएंगे। यह अनुव जैन का पहला म्यूजिक वीडियो है, जिसमें वह खुद कैमरे के सामने नजर आ रहे हैं। साथ ही किसी ओटीटी सीरीज के लिए उनका यह पहला म्यूजिकल रिलीज भी है।

कॉलिन डी'कुन्हा के डायरेक्शन और इशिता मोइत्रा के क्रिएशन में बनी 'कॉल मी बे' सीजन 2 का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। यह सीरीज 17 दिसंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

गाने में अनुव जैन के साथ अनन्या पांडे, गुरफतेह पीरजादा, विहान समत और कॉल मी बे सीजन 2 की कास्ट को देखा जा सकता है। ऐसे में यह गाना सिंगर और सॉन्ग राइटर का एक ऐसा पक्ष दर्शकों के सामने ला रहा है, जिसे किसी ने अब तक नहीं देखा है। अपने म्यूजिक को बात करने देने वाले अनुव जैन अपने वीडियो में स्क्रीन डेब्यू के साथ अपने गाने को सीरीज की दुनिया में लेकर आएं हैं।


जब अनुव जैन ने कोची कॉन्सर्ट में इस गाने पर परफॉर्म किया और बताया कि यह उनका 16वां गाना है, तो फैंस खुशी से झूम उठे। कॉन्सर्ट से सामने आए परफॉर्मेंस के क्लिप ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जहां फैंस उनसे पूछते हुए दिखे कि का वह उनके इस गाने को पूरी तरह से सुन पाएंगें।

अनुव जैन द्वारा लिखे, कंपोस्ड और प्रोड्यूस किए गए सॉन्ग "तू कह दे तो" लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। गाने के दिल छू लेने वाले बोल के साथ म्यूजिक लवर्स को अनुव जैन के म्यूजिक से प्यार हो गया है। गाना खुद में थोड़ी झिझक और कभी न बोली गईं भावनाएं लिए हुए है, जो तब महसूस होता है जब आप किसे से प्यार करने लगते हैं।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Sony Music India (@sonymusicindia)

अनुव जैन ने रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा है- "जब मैने अपने कोची कॉन्सर्ट में पहली बार इस गाने पर परफॉर्म किया तब मुझे ऑडियंस से बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। गाने के रिलीज से भी पहले लोगों ने जिस तरह की एनर्जी, प्यार और एक्साइटमेंट दिखाई, वह मेरे लिए सचमे बहुत अच्छा अनुभव था।

अनन्या पांडे कहती हैं- “ मैं लंबे समय से अनुव जैन का म्यूजिक एंजॉय कर रही हूं, तो इस तरह से कॉल मी बे सीजन 2 में उनका गाना होना खास एहसास कराता है। उनके लिखे गए गानों में एक अलग तरह की ईमानदारी है और वही चीजें उसे रिलेट करने वाला बनाती है।

'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रोडक्शन धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। इसके प्रोड्यूसर करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्वा मेहता हैं, जबकि सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी 'कुन्हा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस सीरीज को इशिता मोइत्रा ने बनाया है। उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और निताल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। आठ एपिसोड वाली इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का डायरेक्शन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है।

इसमें अनन्या पांडे एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। वहीं, श्रुति हासन भी एक अहम नए किरदार में इस सीरीज का हिस्सा बनेंगी। 'कॉल मी बे' सीजन 2 का प्रीमियर 17 दिसंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे भारत के साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।