AR Rahman: विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को लेकर ये क्या बोल गए एआर रहमान, सिंगर ने कहा-ये बांटने वाली फिल्म...

AR Rahman: सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा को लेकर काफी तीखा बयान दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है।

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
विक्की कौशल स्टारर 'छावा' को लेकर ये क्या बोल गए एआर रहमान

AR Rahman: छावा 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस फिल्मों में से एक थी। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह ऐतिहासिक ड्रामा मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर बेस्ड था। एआर रहमान ने फिल्म के गाने कंपोज किए है, जो रिलीज होते ही हिट हो गए थे। एक साल बाद, संगीतकार ने लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए स्वीकार किया कि फिल्म 'कॉन्ट्रोवर्सियल' थी और इसने इसी भावना का फायदा उठाया है।

उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह एक कॉन्ट्रोवर्सियल फिल्म है। मुझे लगता है कि इसने विभाजनकारी माहौल का फायदा उठाया है, लेकिन मुझे लगता है कि इसका मूल उद्देश्य साहस दिखाना है। मैंने निर्देशक से पूछा था, ‘इस फिल्म के लिए उन्हें मेरी क्या ज़रूरत है?’ लेकिन उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए सिर्फ आपकी ही ज़रूरत है।

सिंगर ने आगे कहा कि यह एक मनोरंजक फिल्म है, लेकिन निश्चित रूप से लोग इससे कहीं ज़्यादा समझदार हैं। क्या आपको लगता है कि लोग फिल्मों से प्रभावित होंगे? उनके पास खुदकी सोच होती है, जो जानती है कि सच्चाई क्या है और हेरफेर क्या है।


जब रहमान से पूछा गया कि फिल्म में कुछ बुरा होने पर छावा में ‘सुभानल्लाह’ और ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ का जिक्र क्यों किया जाता है, तो उन्होंने कहा, “यह तो बहुत घिसा-पिटा है। यह बहुत अजीब लगता है। मुझे लोगों के लिए बहुत सम्मान है। वे इतने मूर्ख नहीं हैं कि गलत जानकारी से प्रभावित हो जाएं। मुझे मानवता पर पूरा भरोसा है। लोगों में विवेक, दिल, प्यार और दया होती है।”

तब से यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक ट्वीट में लिखा था, “छावा विभाजनकारी नहीं है। यह इतिहास है। इतिहास दिखाना विभाजनकारी नहीं होता।”छावा, शिवाजी सावंत के इसी नाम के मराठी उपन्यास पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित, छावा मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म है। विक्की ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार निभाया है, साथ ही रश्मिका मंदाना, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी सहायक भूमिकाओं में हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।