Ramayana: जब पर्दे पर आम इंसान से राम बने ये एक्टर्स, कोई बना सन्यासी तो किसी का चमका करियर

Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर रामायणम् से राम के किरदार की झलक फैंस को देखने को मिल चुकी है। टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उन्होंने इस किरदार को निभाने से पहले शराब और नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। इससे पहले भी कई स्टार्स ऐसा कर चुके हैं।

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 11:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पर्दे पर राम का किरदार निभाने के बाद बदल गई इन एक्टर्स की पूरी लाइफ

Ramayana: हनुमान जयंती पर हिंदी सिनेमा की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में भी भगवान राम के लुक से पर्दा उठ गया है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर से पहले भी कई अभिनेता श्रीराम की भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद इन अभिनेताओं की लाइफ में बड़े बदलाव आए हैं।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका अरुण गोविल को पूरे देश में प्यार मिला। जनता को उनमें सच में भगवान नजर आने लगे थे। साल 1987 में लोग उन्हें पूजने लगे थे। इस भूमिका के बाद अरुण गोविल किसी भी सीरियल की शूटिंग या अन्य काम किसी काम के लिए बाहर निकलते थे लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए दौड़ पड़ते थे। इस शो के बाद उन्होंने फिर नॉर्मल शोज नहीं किए। काफी समय तक एक्टिंग से दूर रहे। राजनीति में अब वह सक्रिय हैं। वहीं रणवीर कपूर की रामायण में दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं।


गुरमीत चौधरी

छोटे पर्दे पर प्रभु श्रीराम की भूमिका को गुरमीत चौधरी ने भी निभाया हैं। साल 2008 में वह आनंद सागर के शो ‘रामायण’ का हिस्सा रहे। इस सीरियल से पहले गुरमीत काफी परेशानी के दिन गुजार रहे थे। लेकिन भगवान का आशीर्वाद उनको ऐसा मिला की उन्होंने टीवी सीरियल की दुनिया में अलग पहचान बनाई। अब गुरमीत फिल्मों और टीवी सीरियल में लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।

गगन मलिक

गगन मलिक ने भी ‘रामायण जीवन का आधार’ टीवी सीरियल में श्रीराम का रोल किया था। गगन को राम भगवान की भूमिका से खूब फेम मिली। गगन मलिक ने दर्शकों को तब चौंका दिया, जब उन्होंने अभिनय से रिटायमेंट ले लिया। उन्होंने संन्यास लिया। अब वह एक बौद्ध भिक्षु बन लाइफ गुजार रहे हैं।

आशीष शर्मा

साल 2015 में ‘सिया के राम’ में नजर आए आशीष शर्मा को राम के किरदार में काफी पसंद किया गया। उन्हें भी इस किरदार को निभाकर खूब फेम मिली। अब भी आशीष टीवी सीरियल की दुनिया का बड़ा नाम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।