Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर पाकिस्तानी कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने इस महान गायिका और उनके सदाबहार गानों को याद किया। कई लोगों ने कहा कि उनके गाने सीमाओं से परे थे और पूरी दुनिया में उन्हें पसंद किया जाता था। उनकी आवाज़ ने अलग-अलग देशों और पीढ़ियों के लोगों को आपस में जोड़ने का काम किया है। वह एक ग्लोबल आइकन थी।
पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- 'आपकी आवाज में मैजिक था, जो सूने पलों को भी इंसानी एहसास वाली एनर्जी डाल देता था। आज ये ही खामोशी बहुत भारी लग रही है। आपने हमें जो इमोशन दिए, उसके लिए थैंक्यू। आप खुद एक खूबसूरत याद बन गईं और जो जादू आप छोड़ गईं, वो हमेशा हमारे दिलों में रहेगा। आपकी आवाज कहीं ना कहीं, किसी ना किसी रूप में हमेशा हमे सुनाई देती रहेगी।
वहीं एक्टर और सिंगर अली जफर ने आशा ताई को याद करते हुए लिखा- 'एक शानदार कलाकार, खूबसूरत आवाज। आशा भोसले जी का काम पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है और हमेशा करता रहेगा। ऐसी आवाजें समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हिस्सा बनती हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
पाकिस्तानी एक्टर यासिर हुसैन ने पोस्ट किया-'मेरी आवाज ही पहचान है, अगर याद रहे। आज एक युग का अंत हो गया। वहीं सिंगर शुजा हैदर ने कहा कि-'हमेशा उन्हें दुनियाभर की महान हस्तियों में से एक के रूप में याद किया जाता रहेगा। एक युग का अंत हो गया।' वहीं एक्टर अहमद अली बट ने अमर धुनों और गानें देने के लिए शुक्रिया अदा किया।'
आशा भोसले बेहद खुले विचारों वाली महिला रही हैं। शुरू से ही उन्होंने सॉफ्ट सान्ग के साथ-साथ उस जमाने के हिसाब से काफी बोल्ड सॉन्ग भी गाए हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल से भरी रही है। उन्होंने हमेशा जी तोड़ मेहनत की और अपनी मैजिकल आवाज से दुनिया को दीवाना बना दिया।