Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी हुए इमोशनल, बॉलीवुड स्टार्स ने भी नम आंखो से दिया ट्रिब्यूट

Asha Bhosle Death: सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन की खबर से पूरा देश शोक में डूब गया है। नेता से अभिनेता तक हर किसी ने नम आंखों से आशा भोसले को याद कर ट्रिब्यूट दिया।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी समेत नेता और अभिनेताओं ने अपना दुख व्यक्त किया है।

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन से पूरे देश दुख में डूब गया है। राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों से लेकर मनोरंजन जगत के दिग्गजों तक हर किसी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, करण जौहर, अक्षय कुमार, काजोल समेत तमाम लोगों ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए लिखा-भारत की सबसे मशहूर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएँ, उनकी आवाज़ में हमेशा एक बेमिसाल चमक रही। उनके साथ हुई मेरी मुलाक़ातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।


नितिन गडकरी ने पोस्ट शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है। उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है।

अपनी विलक्षण प्रतिभा से आशा जी ने संगीत के क्षितिज पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान के साथ साथ इजाज़त और रंगीला जैसे वक़्त और पीढ़ियों के साथ बदलती कई मशहूर फिल्में और गीत आशा जी ने अपने स्वर से अजरामर किए है। प्लेबैक सिंगर के रूप में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनका 'स्वर' और उनका महत्वपूर्ण योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति

करण जौहर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

काजोल

View this post on Instagram
A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

रवीना टंडन

अक्षय कुमार

Screenshot 2026-04-12 135413

परिणीति चोपड़ा

Screenshot 2026-04-12 135457

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।