Asha Bhosle: 'वो लड़का होती तो मैं उसके साथ भाग जाती...', हेलन की दीवानी आशा ताई ने जब कही ये बड़ी बात

Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन से उनकी करीबी दोस्त और वेटरन एक्ट्रेस हेलन बेहद दुखी हैं। आशा ताई हेलन को बहुत पसंद किया करती थी। वह एक्ट्रेस की दीवानी थी। चलिए बताते हैं दोनों का एक खूबसूरत किस्सा...

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
वेटरन एक्ट्रेस हेलेन ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए मीडिया से बात की और कहा यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली और दुखद है।

Asha Bhosle: 12 अप्रैल दिन रविवार को दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया था। वहीं आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्रा सीएम से लेकर सचिन तेंदुलकर तक सभी दिग्गज हस्तियां उनके घर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। वहीं उनकी करीबी दोस्त हेलन का इस खबर ने दिल तोड़ दिया है। आशा ताई हेलन के बहुत करीब थीं। वह एक्ट्रेस को बेहद पसंद करती थीं।

वेटरन एक्ट्रेस हेलेन ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए मीडिया से बात की और कहा यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्होंने बताया कि आशा जी से उनका मिलना होता रहता था। वह पूरी तरह स्वस्थ लग रही थीं। इसलिए यह खबर उन्हें काफी हैरान कर रही है।

हेलेन ने हाल में दोनों की लंबी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि आशा भोसले अपनी आवाज से गाने में जादू और एनर्जी भर देती थीं। यही चीज उनके गानों को और भी खास और यूनिक बनाती थी। हेलन ने कहा कि आज उन्होंने एक अनमोल रत्न खो दिया है।


वहीं अपने एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने भी हेलेन की दिल खोलकर तारीफ की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी पसंदीदा अदाकारा बताया था। ताई ने कहा था कि हेलेन बहुत खूबसूरत थीं। जब वह कमरे में आती थीं तो वह गाना गाना भूल जाती थी और बस उन्हें देखने लगती थीं। मजात में उन्होंने ये तक कह दिया था कि कि अगर वो लड़का होतीं तो उनके (हेलेन) साथ भाग जातीं।

हेलन और आशा भोसले ने कई यादगार गानों को दिया है। दोनों ने साथ मिलकर 270 से ज्यादा गानों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है, जिसने उस दौर की ग्लैमर और म्यूजिक को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया था। ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ (तीसरी मंज़िल, 1966), ‘आ जा ने जान’ (इंतकाम, 1969), ‘पिया तू अब तो आजा’ (कारवां, 1971), ‘महबूबा महबूबा’ (शोले, 1975) और ‘ये मेरा दिल’ (डॉन, 1978) जैसे कई सुपरहिट गानों में दोनों ने काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।