Asha Bhosle Death News: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। आशा ताई को शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को उनके बेटे आनंद ने जानकारी दी की वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर है।
आशा के निधन पर नेता से लेकर अभिनेता तक सभी लोग दुख जता रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पोस्ट कर लिखा- मधुर आवाज और अद्वितीय गायकी की प्रतिमूर्ति दीदी आशा भोसले जी ने दशकों तक संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनकी आवाज केवल सुरों का संगम नहीं, बल्कि भावनाओं का रिश्ता है। उनके गाने हमेशा गूंजते रहेंगे।
हाल ही में आशा जी को थकान और चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जानाई भोसले ने उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ करने की अपील की थी। लेकिन अफसोस, तमाम कोशिशों के बाद भी संगीत की यह मशाल बुझ गई। 92 वर्ष की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया है।
उनके जाने से भारतीय संगीत का एक स्वर्ण युग समाप्त हो गया है। वे अपने पीछे हजारों अमर गीत और संघर्ष की एक ऐसी दास्तां छोड़ गई हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को सिखाएगी कि मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों, अपनी 'सुर' कभी नहीं खोनी चाहिए।
उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में 1200 हजार से ज्याद हिट गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने अपना पहला गाना मराठी भाषा में गाया था, जिसका नाम 'चला चला नव बाल'था। खास बात ये थी कि कि ताई ने ये गाना अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गया था। लेकिन, उन्हें पहचान काफी टाइम बाद लगक्षग 16 की उम्र में मिल सकी। उन्होंने 'रात की रानी' फिल्म के लिए पहला सोलो गाकर हर किसी का दिल जीत लिया था।