Asha Bhosle Death: सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा, 12000 से ज्यादा गानों को दी आवाज

Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में सीने में इंफेक्शन और कमजोरी के चलते आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा ताई ने संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
उन्होंने अपना पहला गाना मराठी भाषा में गाया था, जिसका नाम 'चला चला नव बाल'था। खास बात ये थी कि कि ताई ने ये गाना अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गया था।

Asha Bhosle Passed Away: बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोसले को शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज सिंगर का निधन हो गया है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। आशा ताई की उम्र 92 साल थी। उन्होंने हिंदी, बंगाली, मराठी समेत कई भाषाओं में 1200 हजार से ज्याद हिट गानों को अपनी आवाज दी है।

आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के गांव सांगली में हुआ था। वह पंडित दीनानाथ मंगेशकर की तीसरी नंबर की बेटी थी। आशा ताई ने 10 साल की उम्र में पहला गाना गाया था। सुर उन्हें विरासत मिले थे। बड़ी बहन लता मंगेशकर पहले ही इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल कर चुकी थीं। ऐसे में अपने लिए जगह बनना आशा भोसले के लिए किसी चुनौति से कम नहीं था।

उन्होंने अपना पहला गाना मराठी भाषा में गाया था, जिसका नाम 'चला चला नव बाल'था। खास बात ये थी कि कि ताई ने ये गाना अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ गया था। लेकिन, उन्हें पहचान काफी टाइम बाद लगक्षग 16 की उम्र में मिल सकी। उन्होंने 'रात की रानी' फिल्म के लिए पहला सोलो गाकर हर किसी का दिल जीत लिया था।


आशा भोसले ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं रही है। उन्होंने अपना मुकाम हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। आशा भोसले ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय महिला सिंगर थी। आशा ताई ने न केवल गायन में हुनर दिखाया, बल्कि एक बेहतरीन खाना बनाने का भी हुनर रखती हैं। दुबई और कुवैत के उनके कई रेस्तरां हैं। हिंदी के अलावा, उन्होंने कुल 20 भारतीय और विदेशी भाषाओं को गानों को अपनी आवाज दी हैं। 2006 में, आशा भोसले खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अब तक 12,000 गाने गाए हैं। आशा भोसले ने बॉलीवुड के कई फेमस संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस सूची में शंकर-जयकिशन, सचिन देव बर्मन, आर.डी. बर्मन, ओ.पी. नैयर, इलैयाराजा, बप्पी लाहिड़ी और ए.आर. रहमान जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Asha Bhosale Death: अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं..., 92 साल की उम्र में आशा भोसले का हुआ निधन

आशा भोसले को अपने करियर में कई सम्मान पाए हैं। इनमें बेस्ट सिंगर के लिए 7 फिल्मफेयर पुरस्कार और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया हैं। इसके अलावा, उन्हें साल 2000 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिए जा चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।