Asha Bhosle: आशा भोसले बेहद खुले विचारों वाली महिला रही हैं। शुरू से ही उन्होंने सॉफ्ट सान्ग के साथ-साथ उस जमाने के हिसाब से काफी बोल्ड सॉन्ग भी गाए हैं। वहीं उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल से भरी रही है। उन्होंने सोनू निगम के साथ एक बार एक शो में अपने सहन किए दर्द का खुलासा किया था। इस दौरान वह काफी इमोशनल हो गई थीं।
एक इवेंट में पहुंची आशा भोसले सोनू निगम के साथ मंच पर बात करती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि निजी जीवन में उन्होंने बहुत दर्द झेले हैं। आशा ताई ने बताया- मां का जाना, मेरी एक बेटी और बेटे का जाना, पंचम दा का निधन और भी बहुत कुछ...इन सब हादसों ने उनको अंदर से हिलाकर रख रख दिया था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
आशा ताई ने लोगों को एक सफल जीवन जीने का मंत्रा भी दिया। उन्होंने कहा- क्या लेकर आए थे और क्या लेकर जाओगे। सब कुछ यहीं छूट जाना हैं। हमारे साथ हमारा किया हुआ जाता है, यानी कर्म जाते हैं। इसलिए कभी किसी का दिल मत दुखाओ। किसी की बद्दुआ मत लो। हमेशा लोगों की जितनी हो सके मद्द करो। कभी किसी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए।
12 अप्रैल को सिंगर के निधन की खबर फैलते ही, प्रशंसकों ने उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया। एक प्रशंसक ने लिखा, “आपकी कमी खलेगी।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “कालजयी और रूहानी, आपकी आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। ओम शांति।” एक कमेंट में यह भी लिखा था, “स्वर कोकिला... एक ऐसी आवाज़ जिसे दुनिया कभी नहीं भुला पाएगी... हर सुर में आप आज भी जीवित हैं। RIP आशा जी।”
हाल ही में, आशा भोसले ने अपने फ़ैन्स को रमज़ान की मुबारकबाद भी दी थी। उनके नोट में लिखा था, “जैसे-जैसे रमज़ान का पवित्र महीना करीब आ रहा है, आशा भोसले और उनकी टीम आपको और आपके प्रियजनों को एक मुबारक और खुशियों भरा रमज़ान करीम की शुभकामनाएं देती है। दुआ है कि यह पवित्र महीना आपके दिल में सुकून, आपकी रूह में गहराई और आपके घर में अपनापन लेकर आए। हम आशा’ज़ में आपका तहे दिल से स्वागत करते हैं, जहां आप हमारे साथ अपना इफ़्तार कर सकते हैं और एक शानदार और आरामदायक माहौल में, खास तौर पर तैयार की गई रमज़ान की दावत का लुत्फ़ उठा सकते हैं।”