Ashish Chanchlani: डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, जो इस वक्त लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशीष ने स्त्री और दंगल जैसी फ़िल्मों के लिए भी ऑडिशन दिया था?
