Get App

Market Insight : IT शेयरों के दम पर मार्केट में मजबूती, फार्मा शेयर सबसे बड़े अपट्रेंड में, इंडेक्स ट्रेडिंग से रहें दूर

Market Insight : निफ्टी के लिए 23,950-24,025 का एक आखिरी सपोर्ट बचा हुआ है। बाजार में दिक्कत ये है कि कोई ट्रिगर नहीं नहीं। अब तो कच्चा तेल भी वापस 90 डॉलर के करीब आया है और डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड्स भी वापस ऊपर आए हैं। बैंक निफ्टी बार-बार 58,000 पर फेल हो रहा है। बैंक निफ्टी रोज 200 DMA के आसपास बंद हो रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 29, 2026 पर 8:22 AM
Market Insight : IT शेयरों के दम पर मार्केट में मजबूती, फार्मा शेयर सबसे बड़े अपट्रेंड में, इंडेक्स ट्रेडिंग से रहें दूर
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए आखिरी बचा हुआ सपोर्ट 23,950-24,025 पर है। अगर इसको तोड़ा तो 23,700-23,800 का रिस्क होगा। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,200-24,250 पर है

Market Insight : IT शेयरों के दम पर मार्केट की मजबूती लौटी है। निफ्टी 24150 के पार चला गया है। सेंसेक्स करीब 300 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी एक्शन है। हालांकि बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं। अमेरिका में सॉफ्टवेयर कंपनियों में तेजी से पूरा IT सेक्टर जोश में है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी ऊपर है। इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयरों में खरीदारी आई है। आईटी दिग्गज TCS 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। LTM,इंफोसिस,टेक महिंद्रा,HCL टेक में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

फिर लौटा CAS का डर

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि कल BSE की सभी इंडेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन CAS के दौरान फिर भारी उतार-चढ़ाव दिखाई दिया। एक समय सेंसेक्स का इंडिकेटिव प्राइस 2000 प्वाइंट से ज्यादा गिरावट दिखा रहा था। इसी वजह से सेंसेंक्स की पुट्स में भारी उछाल दिखाई दिया। असली खेल तो BANKEX के ऑप्शंस में हुआ जहां 55 रुपए की पुट 1100 तक पहुंच गई। CAS में उतार-चढ़ाव के चलते ही ट्रेडर्स को सलाह दी थी कि 3:15 पर सभी ऑप्शन सौदे काट लें।

CAS का डर!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें