Ashish Kapoor: रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए आशीष कपूर कई हिट सीरियल-फिल्मों में आ चुके हैं नजर

Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर पर एक महिला ने दिल्ली में हुई हाउस पार्टी के दौरान उनके साथ रेप करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर के करियर और नेटवर्थ के बारे में...

अपडेटेड Sep 04, 2025 पर 1:02 PM
रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए आशीष कपूर कई हिट सीरियल-फिल्मों में आ चुके हैं नजर

Ashish Kapoor: हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले टीवी एक्टर आशीष कपूर को रेप के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ जबरन बाथरूम में संबंध बनाने का प्रयास किया था। इस गंभीर आरोप ने न केवल उनके करियर बल्कि इंडस्ट्री को लेकर बड़ी बहस शुरू कर दी है।

आरोप के अनुसार, आशीष कपूर पर महिला के साथ लंबे समय से दुर्व्यवहार करने और जबरदस्ती संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किस तरह एक्टर उनके साथ गलत और अपमानजनक व्यवाहर किया हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

आशीष कपूर टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं। उन्होंने टीवी के अलावा फिल्मों में भी एक्टिंग की है। वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, अब उनका अकाउंट बंद हो गया है। केस का असर उनके करियर पर भी पड़ने लगा है।


आशीष कपूर 'सरस्वतीचंद्र', 'लव मैरिज या अरेंज्ड मैरिज', 'चांद छुपा बादल में', 'श्श्श...फिर कोई है', 'ससुराल सिमर का 2', 'सात फेरे-सलोनी का सफर', 'देखा एक ख्वाब', 'मोलक्की रिश्तों की अग्निपरीक्षा', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'वो अपना सा' और 'बंदिनी' जैसे टीवी पॉपुलर शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'टेबल नंबर 21' और 'कुर्बान' जैसी फिल्में की हैं। आशीष को टीवी शो 'देखा एक ख्वाब' में उदयवीर सिंह के किरदार से से पहचान मिली थी।

टीवी की दुनिया में आने से पहले आशीष कपूर ने बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू टीवी शो 'श्श्श...कोई है' से किया है। आशीष कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइम लाइट बटोरी है। पहले को-स्टार प्रियल गौर को डेट करने को लेकर वह चर्चा में रहे थे, पर बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। फिर आशीष ने अल्बेनिया की मॉडल इल्डा क्रोनी को डेट किया। यह रिश्ता भी ज्यादा दिन न चल सका था।

इसके बाद आशीष कपूर ने अप्रैल 2021 में टीवी प्रोड्यूसर पर्ल ग्रे से सगाई की थी। दोनों ने मैचिंग टैटू कराए थे। पर्ल ग्रे और आशीष की मुलाकात टीवी शो 'मन की आवाज प्रतिज्ञा 2' पर हुई थी। हालांकि, एक साल बाद ही यह सगाई टूट गई। आशीष कपूर काफी समय से टीवी और फिल्मों की दुनिया से दूर हैं और अब रेप केस को लेकर चर्चा में आए हैं। नेट वर्थ की बात करें तो इसकी जानकारी उपल्बध नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कई लोकेशंस पर आशीष कपूर की गतिविधियों पर नजर रखी थी, इसके बाद ही उन्हें पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आशीष ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम में उसके सात रेप किया था। 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज करने के बाद से पुलिस लगातार आशीष कपूर की तलाश कर रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।