Vishaad Trailer: आशीष विद्यार्थी, राजेश्वर और केतकी नारायण स्टारर शॉर्ट फ़िल्म विषाद का ट्रेलर मेकर्स के द्वारा सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है ट्रेलर अपनी गहरी परतों वाली कहानी और सायकॉलॉजिकल सब्जेक्ट्स के चलते इंटरनेट पर बहुत पसंद किया जा रहा है । 1 मिनट 26 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद इमोशनल सीन से होती है—एक बूढा इंसान अपने पुराने रेडियो को चालू करता है, और कमरे में पसरे सन्नाटे के बीच एक लोकप्रिय बंगाली गीत गूंज उठता है। यह सीन नॉस्टेल्जिया और भीतर छिपी बेचैनी को दिखाता है।
