Asrani Death: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, दिवाली के दिन 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Govardhan Asrani Death News: 'असरानी' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी का लंबी बीमारी के बाद दीवाली के दिन सोमवार (20 अक्टूबर) को मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में किया गया। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

अपडेटेड Oct 20, 2025 पर 9:30 PM
Story continues below Advertisement
Govardhan Asrani Death News: असरानी का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज़ श्मशान में किया गया

Govardhan Asrani Death News: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन असरानी का दिवाली के दिन यानी सोमवार (20 अक्टूबर) को निधन हो गया। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। वह कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि 'असरानी' के नाम से मशहूर अभिनेता-निर्देशक गोवर्धन असरानी ने लंबी बीमारी के बाद 20 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे मुंबई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वह 84 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान में किया गया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड की हस्तियां इकट्ठा हुई थीं। असरानी 'सोले', ‘खट्टा मीठा' और ‘चुपके चुपके' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। एक जनवरी 1941 को जयपुर में जन्मे असरानी ने 1960 के दशक से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। 'शोले' में उनकी 'अंग्रेजों के जमाने का जेलर..' वाली भूमिका आज भी दर्शकों को हंसाती रहती है। अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दीपावली 2025 की शुभकामनाएं दी थीं।


'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर है...' 1975 की एक्शन ड्रामा शोले का यह संवाद आज भी याद किया जाता है। इसका श्रेय मशहूर कॉमेडियन असरानी को ही जाता है। उन्होंने इस डॉयलॉग अमर बना दिया। उन्होंने एडॉल्फ हिटलर की नकल अपने अनोखे अंदाज में की। सोले के अलावा उन्होंने कई अन्य बड़ी फिल्मों में काम किया है। आज की ताजा खबर, प्रेम नगर, चुपके चुपके, छोटी सी बात, रफू चक्कर, बालिका बधू, फकीरा और पति पत्नी और वो में अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें- 'INS विक्रांत ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी': पीएम मोदी ने नौसेना के जवानों के साथ मनाई दिवाली

हालांकि, वह शोले में जेलर के अपने चरित्र के कारण सबसे लोकप्रिय हुए। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी निभाईं। 1977 की फिल्म 'चला मुरारी हीरो बनने' और 1979 में रिलीज हुई 'सलाम मेमसाब' में मुख्य अभिनेता के रूप में दिखाई दिए। दोनों का निर्देशन उन्हीं ने किया था। असरानी पिछले दिनों कॉमेडी पर आधारित रियलिटी सीरीज 'द कपिल शर्मा शो' में शक्ति कपूर, पेंटल और टीकू तलसानिया के साथ दिखाई दिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।