Avatar Fire and Ash box office collection day 1: पहले दिन अवतार ने कमाए इतने करोड़, 'द वे ऑफ वॉटर' का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

Avatar Fire and Ash box office collection day 1: जेम्स कैमरून की मोस्टअवेटेड फिल्म अवतार 3 फाइनली 19 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म में ज़ोई सल्डाना, सैम वर्थिंगटन, सिगोरनी वीवर और स्टीफन लैंग नजर आ रहे हैं।

अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 12:03 PM
फिल्म ने 'द वे ऑफ वॉटर' का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

Avatar Fire and Ash box office collection day 1: जेम्स कैमरून की अवतार फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन रिलीज़ के बाद फिल्म को आलोचकों से ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं, हालांकि कई फैंस का मानना ​​है कि इसे बड़े पर्दे पर देखना ही बेहतर है। ऐसे में, भारत में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा? आइए जानते हैं।

Sacnilk के नई अपडेट के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार रात 10 बजे तक भारत में 18.07 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन के लिए यह एक अच्छा आंकड़ा है, लेकिन 'अवतार फायर एंड ऐश' के लिए पिछला रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होगा। इसकी पिछली किस्त, 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' ने भारत में पहले दिन 48.75 करोड़ की कमाई की थी। 'अवतार फायर एंड ऐश' को रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो सिनेमाघरों में अपने तीसरे वीक में एंट कर चुकी है।

अवतार फायर एंड ऐश, जेम्स कैमरून की इस फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है, इससे पहले अवतार (2009) और अवतार द वे ऑफ वॉटर (2022) आ चुकी हैं। सैम वर्थिंगटन और ज़ोई सल्डाना ने क्रमश जेक सुली और नेयतिरी ते त्सकाहा मो'आत'इटे के किरदारों को दोहराया है। अवतार 3 का विश्व प्रीमियर 1 दिसंबर को अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ था।


बता दें कि इस फिल्म के साथ संजय मिश्रा और महिमा चौधरी की कॉमेडी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में आई। हालांकि, ‘धुरंधर’ और अवतार के आगे फिल्म को गिने-चुने शो मिल सके हैं। ऐसे में फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 6 लाख रुपए ही कमाए। फिल्म आगे कितना कलेक्शन कर पाएगी ये देखना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।