Get App

Avika Gor: अविका गौर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, कहा– “ये खबर झूठी है, लेकिन एक और गुड न्यूज है”

Avika Gor: अविका गौर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि यह खबर झूठी है। उन्होंने फैन्स को भरोसा दिलाया कि जल्द ही एक और “गुड न्यूज” साझा करेंगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 10:17 PM
Avika Gor: अविका गौर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, कहा– “ये खबर झूठी है, लेकिन एक और गुड न्यूज है”

टीवी की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर जिन्हें ‘बालिका वधू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसी हिट सीरियल्स से पहचान मिली, हाल ही में सोशल मीडिया पर फैली प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अविका मां बनने वाली हैं। लेकिन अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

अविका का बयान

अविका ने साफ कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें “पूरी तरह झूठी” हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहें फैलाना न सिर्फ गलत है बल्कि उनके निजी जीवन में दखल देने जैसा है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके पास फैन्स के लिए एक और “गुड न्यूज” है, जिसे वह जल्द ही साझा करेंगी। इस बयान ने फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

अविका ने टेली टॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में अफवाहों को सिरे से खारिज किया। हंसते हुए बोलीं, "प्रेग्नेंसी की ये सारी बातें पूरी तरह झूठी हैं। ऐसा कुछ नहीं है। फैंस ने जल्दबाजी में कन्क्लूजन निकाल लिया।" फिर ट्विस्ट देते हुए कहा, "कोई और न्यूज है। क्या है, जल्द बताएंगे!" ये लाइन ने फैंस की उत्सुकता दोगुनी कर दी। मिलिंद ने व्लॉग में जोड़ा था, "ये बदलाव हमने कभी सोचा या प्लान नहीं किया, लेकिन अब दिल से अपना रहे हैं। थोड़ी घबराहट है, लेकिन हेल्दी है भविष्य पर सोचने को मजबूर करता है।" अफवाहें इतनी तेज फैलीं कि कपल ने चुप्पी तोड़ी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें