Get App

IND vs IRE 2nd T20: पहले मैच में शर्मनाक हार...दूसरे मुकाबले में वैभव को मिलेगा मौका? जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेंइग 11

IND vs IRE 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 34 रन से हारने के बाद भारतीय टीम के सामने सीरीज बचाने की चुनौती है। दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। जानें कैसी होगी प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

Edited By: Amitabh Sinhaअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 10:08 PM
IND vs IRE 2nd T20: पहले मैच में शर्मनाक हार...दूसरे मुकाबले में वैभव को मिलेगा मौका? जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेंइग 11
टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड की टीम ने करारी शिकस्त दे दी है।

IND vs IRE 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली हार के साथ श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ा उलतफेर करते हुए भारत को 34 रन से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया था। वहीं अब भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में वापसी की पूरी कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 6 बजे से खेला जाएगा।

अगर भारत दूसरा मुकाबला हार जाता है आयरलैंड के खिलाफ सीरीज भी गंवा देगा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम वापसी कर सीरीज बराबर करती है या आयरलैंड जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर लेता है।

क्या वैभव दूसरे मुकाबले में करेंगे डेब्यू

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू अभी नहीं हुआ है। पहले टी20 मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच से पहले उनके खेलने की चर्चा हो रही है। अगर टीम में बदलाव होता है तो वैभव ओपनिंग कर सकते हैं और ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम एक हार के बाद अक्सर बड़े बदलाव नहीं करती, इसलिए वैभव को डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें