Ginny Weds Sunny 2: अविनाश तिवारी-मेधा शंकर स्टारर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना रिलीज, वेडिंग सीजन में ‘छाप तिलक’ का जलवा

Ginny Weds Sunny 2: छाप तिलक गाने में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही। इनके साथ गाने में पैराडॉक्स भी नजर आते हैं।

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अविनाश तिवारी-मेधा शंकर स्टारर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का पहला गाना रिलीज

Ginny Weds Sunny 2: फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के पोस्टर लॉन्च के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘छाप तिलक’ रिलीज़ कर दिया है। यह गाना आते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। पारंपरिक संगीत की सोल और मॉडर्न बीट्स का मेल इसे बेहद खास और सुनते ही थिरकने वाला बना देता है।

इस गाने में फिल्म की मुख्य जोड़ी अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इनके साथ गाने में पैराडॉक्स भी नजर आते हैं। तीनों की ऊर्जा और गाने का मज़ेदार हुकस्टेप इसे और भी अटरेक्ट करता है, जो सोशल मीडिया और डांस फ्लोर पर छाने के लिए तैयार है।

‘छाप तिलक’ उभरती हुई सिंगर और कंपोज़र हीर का बॉलीवुड में एक खास डेब्यू भी है। उनके साथ इस गाने को अमान नूर ने कंपोज़ किया है और बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं। वहीं पैराडॉक्स ने अपने रैप से गाने में आधुनिक अंदाज़ जोड़ा है, जिससे यह गाना परंपरा और नए ट्रेंड का बेहतरीन मिक्स बन गया है।


गाने के बारे में अविनाश तिवारी ने कहा- फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में संगीत की बड़ी भूमिका होती है। ‘छाप तिलक’ हमारे लिए वही काम करता है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में उसी तरह जगह बनाएगा जैसे मेरी प्लेलिस्ट में बना चुका है। इसे सुनकर आप खुद को नाचने से रोक नहीं पाएंगे।”

मेधा शंकर कहती हैं कि-मैं बहुत खुश हूं कि अब सभी लोग ‘छाप तिलक’ सुन पाएंगे। यह फिल्म का पहला गाना है, इसलिए इसकी ऊर्जा बहुत खास है। मैं खुद भी इस पर बार-बार थिरक रही हूं। हीर और अमान ने इसे शानदार बनाया है और पैराडॉक्स के रैप ने इसे और खास बना दिया है। मुझे यकीन है कि यह इस सीज़न का बड़ा डांस ट्रैक बनेगा।”

हीर ने कहा- छाप तिलक’ को बनाते और गाते समय हमने कोशिश की कि इसमें आत्मा भी रहे और डांस फ्लोर की ऊर्जा भी। यह मेरा पहला बॉलीवुड गाना है, इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं। अमान नूर के साथ काम करना और पैराडॉक्स का रैप इस गाने को मेरे लिए एक सपने जैसा अनुभव बना देता है।”

पैराडॉक्स ने बताया- मैं इस क्लासिक में कुछ नया और अलग लाना चाहता था। गाने की ऊर्जा बहुत ग्रूवी है और मुझे लगता है कि त्योहारों के सीज़न में यह खूब सुना जाएगा।”

वहीं अमान नूर बोले- जब किसी क्लासिक को नए अंदाज़ में पेश किया जाता है, तो उसके बोलों में पुरानी आत्मा और नया अंदाज़ दोनों होना जरूरी होता है। हमने कोशिश की है कि इसकी मूल भावना बनी रहे और साथ ही यह नया भी लगे।”

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को ज़ी स्टूडियोज़ और साउंड्र्या प्रोडक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल हैं। इसे प्रशांत झा ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ‘छाप तिलक’ अब सोनी म्यूज़िक पर रिलीज़ हो चुका है और सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।