Avneet Kaur: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर छोटे पर्दे पर कदम रखने वाली अवनीत कौर ने बड़े पर्दे तक अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। इन दिनों वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर उनका जलवा है। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ एक से बढ़कर एक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
अवनीत कौर बेहद ग्लैमरस भी हैं। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं। अवनीत रियल लाइफ में भी काफी फैशन की शौकीन है। उन्हें जब भी स्पॉट किया जाता है एक अलग ही लुक में नजर आती हैं। फैंस के दिलों पर वह राज करती हैं।
वो खुद को अलग दिखाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। इन सबके इसी बीच अवनीत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में अवनीत गाड़ी में बैठी दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कार में बैठी एक्ट्रेस पैप को हाल बोल रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप पहना है।
हालांकि, अवनीत ने जैसे ही पैप्स को देखा, अपना टॉप शोल्डर से खींच लिया। उसके बाद पैप्स को स्माइल देती हुई दिखाई देती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं लोग एक्ट्रेस को लेकर खबह कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा,'जो दिखेगा वो बिकेगा'.... एक ने लिखा,'ये सब करती है तब ही तो काम मिल रही है इन लोगों को....वहीं कुछ लोग अवनीत कौर को सपोर्ट भी करते नजर आए। एक यूजर ने लिखा,' ऑफ शोल्डर टॉप है, स्टाइल ना मारे.... अवनीत कौर की उम्र अभी 24 साल की हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो नेम और फेम खूब कमाया है। अवनीत कौर के इंस्टाग्रा्म पर भी 31.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।