Get App

Prabhas Birthday: सुपरस्टार प्रभास के बारे में जानें ये खास 5 बातें, जिनसे आज तक अंजान हैं आप

Prabhas Birthday: प्रभास साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक में लोगों की पसंद बने हुए हैं। एक्टर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए एक्टर के बारे में खास बातें जानते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 23, 2025 पर 10:52 AM
Prabhas Birthday:  सुपरस्टार प्रभास के बारे में जानें ये खास 5 बातें, जिनसे आज तक अंजान हैं आप
सुपरस्टार प्रभास के बारे में जानें ये खास 5 बातें

Prabhas Birthday: प्रभास, एक ऐसा नाम हैं जिन्होंने पूरे देश में धूम मचा दी है और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्यारे ऑफ-स्क्रीन स्वभाव से उन्होंने हर दिल को छू लिया है। ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरे करियर और लगातार बढ़ती ग्लोबल फैन फॉलोइंग के साथ, उन्होंने भारत के अंडिस्प्यूटेड सुपरस्टार होने का खिताब बखूबी हासिल किया है। हर फिल्म जो वह करते हैं, वह एक जश्न बन जाती है, और हर परफॉर्मेंस एक नायाब अनुभव। जैसे ही यह चहीते अभिनेता इस महीने अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो इसका उत्साह सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है; बल्कि दुनिया भर के फैंस उनके खास दिन को भरपूर प्यार और तारीफों के साथ मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस एक्स्ट्राऑर्डिनरी सुपरस्टार के बारे में पांच खास बातें!

भारत के अंडिस्प्यूटेड सुपरस्टार

प्रभास ने सिर्फ अपने ब्लॉकबस्टर हिट्स के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेदाग और साफ-सुथरे व्यक्तित्व के लिए भी सही मायनों में भारत के ‘अंडिस्प्यूटेड सुपरस्टार’ का खिताब हासिल किया है। अपनी प्यारे और बिना किसी विवाद के कारण वह उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जो भरोसा और स्थिरता का अहसास दिलाते हैं। इसी वजह से प्रोड्यूसर्स के लिए, प्रभास एक “सेफ जोन” हैं, क्योंकि उनकी मौजूदगी ही सफलता और भरोसे की गारंटी बन जाती है।

प्रभास के नाम अक्टूबर

हर साल, अक्टूबर का महीना वाकई प्रभास के नाम होता है! फैंस उनके जन्मदिन के महीने को बेमिसाल उत्साह के साथ मनाते हैं, जब उनके आइकॉनिक फिल्में थिएटर्स में लौटती हैं और हर स्क्रीनिंग को एक त्योहार में बदल देती हैं। इस साल भी कई री-रिलीज़ तैयार हैं, जैसे 23 अक्टूबर को सलार, ईश्वर और पौर्णिमा, और 31 अक्टूबर को बाहुबली: द एपिक (दोनों पार्ट्स साथ में), जिससे फैंस का उत्साह और भी बढ़ने वाला है!

प्रभास चुपचाप बदलते हैं लोगों की ज़िंदगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें