सालों बाद फिर लौटेगा वो जज्बा, वो तलवारों की टक्कर और महिष्मती का राज! एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द एपिक' 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (2015) और 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' (2017) का धमाकेदार मिश्रण अब OTT पर क्रिसमस के तोहफे के रूप में दस्तक देगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये रीमास्टर्ड वर्जन नेटफ्लिक्स पर 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है, जो थिएट्रिकल री-रिलीज के ठीक 55 दिन बाद है।
