भारतीय सिनेमा और रामायण का रिश्ता सदियों पुराना है। जब भी पर्दे पर भगवान राम की गाथा को उतारा गया है, दर्शकों ने उसे भरपूर प्यार दिया है। वर्तमान में नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। गुरुवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर से पहले 50 से अधिक बार इस महाकाव्य को पर्दे पर रूपांतरित किया जा चुका है?
