पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। लाफ्टर चीफ्स शो के शूट के लिए तैयार भारती का वॉटर बैग अचानक फट गया, जिसके बाद अस्पताल रश में उन्हें भर्ती कराया गया। अपने लेटेस्ट व्लॉग में भारती ने इस डरावने लेकिन खुशी भरे पल को खुलकर शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि डिलीवरी से ठीक पहले डर के मारे रोने लगी थीं।
