Bhushan Kumar: जावेद अख्तर ने 'बॉर्डर 2' को मना कर फिल्म पर कसा था तंज, अब भूषण कुमार ने दिया जवाब

Bhushan Kumar: बॉर्डर 2 में संदेशे आते हैं गाने को रीक्रिएट करने पर जावेद अख्तर ने फिल्ममेकर को ताना मारा था। वहीं कहा था कि उन्होंने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया। अब जावेद साहब के तंज पर भूषण कुमार ने रिएक्ट किया है।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 2:45 PM
Story continues below Advertisement
भूषण कुमार ने जावेद अख्तर के तंज पर किया रिएक्ट... बताया क्यों जरूरी था संदेशे आते को रीक्रिएट करना

Bhushan Kumar: बॉर्डर का सुपरहिट गाना 'संदेशे आते हैं' को बॉर्डर 2 में घर कब आओगे के टाइटल के साथ रीक्रिएट किया गया है। पुराने और ऑरिजनल गाने के बोल दिग्गज स्क्रीनराइटर और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने लिखे थे। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। मगर जब उनसे बॉर्डर के सीक्वल के लिए गाना लिखने को लिए बोला गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया और फिल्म पर तंज कसते नजर आए थे।

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने मेकर्स को लेकर कहा था कि "उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए इसी गाने में कुछ नए बोल लिखने के लिए कहा था, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया था। मुझे सच में लगता है कि यह एक तरह का इंटेलेक्चुअल और क्रिएटिव को मारने का तारीका है।

सिंगर ने कहा कि आपके पास पहले से एक सुपरहिट पुराना गाना है। फिर क्यों आप उसमें कुछ जोड़कर उसे फिर से रिलीज करना चाहते हैं? नए गाने बनाइए या फिर यह मान लीजिए कि आप उसी लेवल का काम करने में असमर्थ हैं।


अब जावेद अख्तर के बयान का लोगों ने खूब समर्थन किया था। वहीं अब प्रोड्यूसर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने इस कमेंट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि 'संदेशे आते हैं' गाने को सीक्वल में जोड़ना क्यों जरूरी थी। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में प्रोड्यूसर ने कहा, "मुझे लगता है कि यह फिल्म दो चीजों या यूं कि कहें की तीन चीजों के बिना बनाना तो दूर सोची भी नहीं जा सकती थी। पहली- बॉर्डर का टाइटल, दूसरा- सनी सर और तीसरा- संदेशे आते हैं गाना। इसलिए यह हमेशा से ही हमारे प्लान में था कि हमें संदेशे आते हैं को लेना ही लेना है।

भूषण कुमार ने अपनी बात को समझाते हुए कहा कि संदेशे आते हैं के बोल सिचुएशन के हिसाब से चेंज किए गए हैं। फिल्म में हम जिस कहानी को दिखा रहे हैं, वो पहले बॉर्डर का रीक्रिएशन नहीं है, बल्कि 1971 के युद्ध से जुड़ी हुई अलग स्टोरीज हैं। हमने दूसरे सैनिकों की कहानियां ली हैं। लिरिक्स भी उसी पर को देखते हुए लिखे गए हैं। इसीलिए हमने ये गाने के बोल मनोज मुंतशिर से लिखवाए।"

बता दें कि संदेशे आते हैं का रीक्रिएटेड वर्जन 'घर कब आओगे' को सोनू निगम, अरिजित सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने साथ में गाया है। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 कल यानी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।