Bigg Boss 19: बच्चे के सवाल पर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, घर में खाने को लेकर हुई लड़ाई

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ अब फिनाले वीक में पहुंच गया है और घर में अब सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचे हैं। आज घर में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के बीच काफी बहस हुई। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

अपडेटेड Dec 02, 2025 पर 11:12 PM
Story continues below Advertisement
जानें आज एपिसोड में आज क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है और घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट बचे हैं। बिग बॉस के घर से 6 सदस्यों में से एक सदस्य घर से बाहर जा सकता है। इसी बीच, बिग बॉस के टॉप 6 कंटेस्टेंट से सवाल पूछने के लिए जर्नलिस्ट आज भी घर में आए थे। वहीं आज के दिन एपिसोड की शुरुआत घरवालों ने मीडिया राउंड की बातें याद करते है। फरहाना ने माना कि उसकी कुछ बातें लोगों को दुख पहुंचा देती हैं। अमाल से पूछा गया कि क्या वह शो में आने से पहले मालती से मिला था। आइए जानते हैं आज के दिन शो में क्या-क्या हुआ

कैसे हुई शो की शुरुआत

मालती ने कहा लोग उसे फरहाना के लिए ऑब्सेस्ड बताकर गलत समझ रहे हैं, क्योंकि फरहाना ही उसके पास आती है, वह नहीं। वह ये भी बताती है कि वह घर का माहौल बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, अमाल और फरहाना इस बात से परेशान हैं कि उन्हें गलत तरह से पेश किया जा रहा है। मीडिया राउंड में फरहाना और तान्या से गौरव के प्रति उनके धन्यवाद को लेकर भी सवाल पूछे गए। गौरव ने खुद को परेशान करने वाला कहे जाने और टास्क से बचने के आरोपों को गलत बताते हुए अपनी सफाई दी।


इमोशनल हुए गौरव

एक जर्नलिस्ट ने गौरव से पूछा कि उनकी पत्नी ने बच्चे न करने का फैसले के बारे में क्यो बात की। ये आपकी किसी तरह की रणनीति थी। इस सवाल पर गौरव पर इमोशनल हो गए। गौरव ने साफ कहा कि वह अपनी पत्नी की पसंद का सम्मान करते हैं और उसे पूरी तरह सपोर्ट करते हैं। वहीं, मालती ने बसीर के शब्दों और सेक्सुअल प्रेफरेंस पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। गौरव ने अपने चार महीने के बिग बॉस सफर को जीवन का छोटा रूप बताते हुए कहा कि इस दौरान उन्होंने दर्शकों से जो जुड़ाव बनाया, वही उनके लिए सबसे अहम है।

बातचीत के दौरान घरवाले मजाक करते हुए एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं और माहौल हल्का-फुल्का बना रहता है। इसी बीच फरहाना गौरव से सवार करते है, जबकि अमाल मालती से कहते है की कुछ बातों से उसे ठेस पहुंची है। उधर गौरव और प्रणित मजाक करते है और फरहाना को छेड़ते हैं, जिससे वह कुछ निराश भी हो जाती है।

फरहाना-गौरव में हुई बहस

अगली सुबह घर में हल्का-फुल्का माहौल रहता है, सभी डांस करते हैं और मालती अमाल से माफी भी मांग लेती है। खाने को लेकर फरहाना और गौरव के बीच में काफी बहस हुई। इसी दौरान फरहाना बार-बार गौरव को घमंडी बताती है और कहती है कि वह घर के कामों में हाथ नहीं बटाता। अमाल और प्रणित बीच में पड़कर गौरव से कहते हैं कि वह फरहाना की बातों को नजरअंदाज करे। तान्या इस पूरे झगड़े को देखती है और बासी खाना मिलने पर नाराजगी जताती है। अब घर में काफी लड़ाईयां देखने को मिलेंगी।

Vipul Shah Interview: 'फिल्में प्रोपेगेंडा हैं आप इसको साबित करिए', रियल स्टोरी पर बनी मूवीज पर कमेंट करने वालों को विपुल शाह की दो टूक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।