Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में आज दिखाई गई कंटेस्टेंट की जर्नी, इमोशनल हुए गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' अब अपने ग्रैंड फिनाले के काफी करीब है। शो के पांच फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल खिताब जीतने की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं आज घर में सभी 5 कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया गया। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

अपडेटेड Dec 05, 2025 पर 11:24 PM
Story continues below Advertisement
जानें आज एपिसोड में आज क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के काफी करीब है। शो के पांच फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल खिताब जीतने की दौड़ में बने हुए हैं। वहीं आज घर में सभी 5 कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया गया। एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल के अपने नए प्लांट के बारे में बात करती है, जिस पर प्रणित मजाक में कहते हैं नाश्ता करते-करते इसने 40 फैक्ट्री खोल ली होंगी। ये सुनकर बाकी घरवाले हंसने लगते हैं। वहीं किचेन एरिया में प्रणित फरहाना की बनाई गई रोटी का मजाक उड़ाते हैं। थोड़ी देर बाद बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग रूम में बुलाते हैं और घोषणा करते हैं कि अब उन्हें उनकी पूरी जर्नी का वीडियो दिखाया जाएगा।

गौरव खन्ना की दिखाया गया जर्नी वीडियो

बिग बॉस सबसे पहले गौरव खन्ना को बुलाते हैं। गौरव जैसे ही स्पेशल रूम में पहुंचते हैं, बिग बॉस उसकी तारीफ करते हैं कि कैसे उसने टीवी स्टार होने के बावजूद घर में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उसकी और प्रणित की दोस्ती, उसका शांत और संतुलित गेमप्ले और मृदुल सहित उसके “बच्चों के ग्रुप” के साथ बिताए पल दिखाए जाते हैं। आकांक्षा के साथ उसका प्यारा रिश्ता भी वीडियो में शामिल होता है। उसे “सबसे बड़ा ग्रीन फ्लैग” कहा जाता है और बैकग्राउंड में “GK क्या करेगा?” की लाइन बजते हुए उसकी असफल कैप्टेंसी वाली कोशिश भी दोबारा दिखाई जाती है, जिससे वह मुस्कुराते हुए अपनी जर्नी को याद करता है।


जर्नी में सबकुछ दिखाया गया

इसके बाद गौरव को एक्वेरियम जैसे बने सेटअप में पोडियम पर खड़े होकर अपनी पूरी जर्नी का रीकैप देखने को कहा जाता है। वीडियो में फरहाना और तान्या द्वारा उसे चिढ़ाने वाले पल, सलमान खान द्वारा उसे “ग्रीन फ्लैग एंबेसडर” कहने का सीन, और प्रणित के साथ उसकी मजबूत दोस्ती भी दिखाई जाती है। साथ ही अभिषेक, तान्या, फरहाना और अशनूर और घरवालों की उनके लिए की गई बातों को भी दिखाया गया है। अमाल द्वारा गौरव को कमजोर कहना और सलमान का गेम में योगदान पर सवाल उठाना भी रीकैप में शामिल है। कैप्टेंसी टास्क से जुड़े महत्वपूर्ण क्लिप्स भी खास तौर पर दिखाए जाते हैं।

फरहाना की वीडियो दिखाया गया

इसके बाद फरहाना को जर्नी रूम बुलाया जाता है, जहां बिग बॉस उन्हें याद दिलाते हैं कि कैसे शो के पहले दिन ही उन्हें बाहर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने मजबूत वापसी करके सबको चौंका दिया। वीडियो में दिखाया जाता है कि घर में उन्हें कई बार “दयान”, “चुड़ैल” और “नाकाबिल” जैसे शब्द कहकर निशाना बनाया गया और अक्सर अकेला भी छोड़ दिया गया। उनकी मां से मुलाकात वाला भावुक पल भी फिर से दिखाया जाता है, साथ ही वे मज़ेदार सीन भी शामिल हैं जिनमें फरहाना ने घरवालों को खूब हंसाया। बिग बॉस उनकी बेबाकी और जीतने की मजबूत चाह की सराहना करते हैं, जिससे फरहाना की पूरी जर्नी और भी खास लगती है।

फरहाना हुई इमोशनल

वीडियो में बसीर अली, प्रणित, कुनिका और नीलम गिरी से हुए उनके झगड़े और अभिषेक व बसीर की बहस के पल भी दिखाए गए। जब फरहाना अपनी मां अफरोजा का वीडियो देखती हैं और अपने पिता के बारे में बात करती हैं, जो उनके बचपन में उन्हें और उनकी मां को छोड़ गए थे। तो वह बेहद भावुक हो जाती हैं। उनकी मां उस समय सिर्फ 24–25 साल की थीं। ये सब देखकर फरहाना अपनी पूरी जर्नी याद करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं। एपिसोड का अंत बिग बॉस द्वारा फरहाना के पूरे सफर की सराहना करने और उन्हें एक शायरी समर्पित करने के साथ होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।