Get App

"पिता जैसे डायरेक्टर ने मेरे होंठों पर...", बिग बॉस 19 की मालती चहर ने खोला इंडस्ट्री का काला राज!

Malti Chahar: एक्ट्रेस मालती चहर ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर, जिन्हें वह पिता समान मानती थीं, ने गलत व्यवहार करने की कोशिश की।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 9:01 PM
"पिता जैसे डायरेक्टर ने मेरे होंठों पर...", बिग बॉस 19 की मालती चहर ने खोला इंडस्ट्री का काला राज!

क्रिकेटर दीपक चहर की बहन और एक्ट्रेस मालती चहर ने हाल ही में बिग बॉस 19 से बाहर आते ही इंडस्ट्री के कास्टिंग काउच के भयावह अनुभव साझा किए। सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में उन्होंने बिना नाम लिए एक बुजुर्ग डायरेक्टर की हरकत का जिक्र किया, जो उन्हें पिता समान लगते थे। मालती ने बताया कि बातचीत के दौरान वह अचानक गले लगने के बहाने उनके होंठों के करीब आ गए, जिससे वह कांप उठीं और सदमे में चली गईं।

मालती के मुताबिक, इंडस्ट्री में नई-नई एंट्री के दिनों में ऐसी घटनाएं आम थीं। एक बार साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर से स्क्रिप्ट नरेशन के बाद डायरेक्टर ने होटल रूम नंबर शेयर किया, लेकिन मालती ने साफ मना कर दिया। जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मीटिंग बाहर सबके सामने हो, रूम में क्यों?" डायरेक्टर ने हिंट दिया कि "इंडस्ट्री ऐसे ही चलती है", लेकिन मालती ने साफ स्टैंड ले लिया और आगे कोई संपर्क नहीं रखा।

इन किस्सों ने मालती को गहरी सीख दी कि बॉलीवुड-टेलीविजन जगत में सीमाएं खुद तय करनी पड़ती हैं। "लोग बॉडी लैंग्वेज से टेस्ट करते हैं, लेकिन मैं कभी झुकी नहीं। कास्टिंग डायरेक्टर ने कभी ट्राई नहीं किया, पर कुछ बड़े नामों ने संकेत दिए," उन्होंने कहा। बिग बॉस में भी अपनी बोल्ड इमेज से धमाल मचाने वाली मालती अब फिल्ममेकिंग में हाथ आजमा रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें