Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ड्रामा देखने को मिला। आज के एपिसोड में सलमान ने आज घर में कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए नजर आए। इस एपिसोड में सलमान खान, अमाल मलिक को फरहाना भट्ट के खिलाफ की गई आपत्तिजनक बातों के लिए फटकार लगाते हैं। वहीं इसके बाद शो में अमाल के पिता डब्बू मलिक मंच पर आते हैं। सलमान ने घर वालों को दिवाली भी विश किया। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ।
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नेहल चुडासमा को राशन टास्क के दौरान मालती चाहर से बहस पर बात की। सलमान ने कहा कि शहबाज बदेशा के उकसाने से मालती चाहर नाराज हुईं, तो नेहल को स्थिति संभालनी चाहिए थी। सलमान ने समझाया कि दूसरों की कड़ी बातों का जवाब शांति से देना चाहिए।
सलमान ने लगाई घर वालों की क्लास
सलमान खान ने वीकेंड का वार में तान्या मित्तल और मालती चाहर की दोस्ती पर टिप्पणी करते हुए तान्या को मालती को रोकने में नाकाम रहने के लिए टोका। इसके बाद उन्होंने फरहाना भट्ट को नीलम गिरी के लिए “भोजपुरी स्टाफ” कहने पर फटकार लगाई और कहा कि उन्हें अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं दिखा। आखिर में फरहाना ने नीलम गिरी से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। वहीं नीलम को भी फरहाना को पार्लर वाली कहने पर फटकार लगाई। सलमान खान ने घरवालों को समझाया कि किसी के समुदाय, बैंकग्राउंड या पेशे पर टिप्पणी करना गलत है। सलमान खान ने बसीर अली को भी मालती चाहर के बारे में आपत्तिजनक बात कहने पर फटकार लगाई।
इसके बाद सलमान ने अमाल मलिक से अभिषेक बजाज के साथ पानी पूरी टास्क के दौरान किए गए व्यवहार पर सवाल किया। अमाल ने इसे मजाक बताया, लेकिन सलमान ने साफ कहा कि यह मजाक नहीं, बल्कि जानबूझकर उकसाने की कोशिश थी। सलमान खान ने अमाल और अभिषेक की लड़ाई के दौरान बीच में गुस्सा दिखाने पर बसीर अली को डांटा, जबकि गौरव ने भी कहा कि बसीर बिना वजह विवाद में कूदे।
शहबाज पर सलमान ने क्या कहा
इसके बाद सलमान ने शहबाज बदेशा को फटकारते हुए कहा कि वह केवल अपने फायदे के लिए दोस्ती करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि शहबाज को प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और अमाल मलिक से सीख लेनी चाहिए, जो हमेशा अपने दोस्तों के साथ खड़े रहते हैं। सलमान ने ये भी बताया कि दर्शक शहबाज को 'बदतमीज और परेशान करने वाला' मान रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने गौरव खन्ना से उनके चालाक गेम पर सवाल किया।
इसके बाद सलमान ने अमाल मलिक से फरहाना भट्ट के लिए अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर सवाल किया और फरहाना को भी अमाल के माता-पिता को गाली देने के लिए फटकार लगाई। सलमान खान ने शो में अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक को मंच पर बुलाया, जिन्होंने अपने बेटे को महिला के खिलाफ गलत भाषा इस्तेमाल करने पर डांटा। उनकी बातों से अमाल भावुक हो गया और उसकी आंखों में आंसू आ गए। सलमान ने डब्बू से पूछा कि क्या उन्हें अमाल पर गर्व है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें उसके काम पर गर्व है, लेकिन शो में उसके बर्ताव पर नहीं। इसके बाद सलमान ने अमाल को समझाया कि जिंदगी में दूसरों की बातों को अनदेखा करना और धैर्य से सुनना सीखना चाहिए।
सलमान ने नेहल चुडासमा को समझाया कि वह भी अपनी सुविधा के अनुसार लोगों से दोस्ती करती हैं। इसके बाद घरवाले इस बात पर चर्चा करते हैं कि कौन-कौन अमाल मलिक को भड़काता है। वहीं अमाल दूसरी ओर बोलते हैं कि वह खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
इसके बाद सलमान खान ने घरवालों के साथ एक मजेदार खेल खेला, जिसमें उन्हें उस व्यक्ति का नाम बताना था जिसकी दोस्ती अब उनके लिए बोझ लगती है। फिर उन्हें उस व्यक्ति को ‘कड़वा लड्डू’ खिलाना था। खेल के दौरान गौरव ने अमाल को लड्डू दिया, मृदुल ने अशनूर को, कुनिका और बसीर ने तान्या को, जबकि फरहाना ने अमाल को लड्डू खिलाया। अशनूर ने सलमान के कहने पर गौरव को देने से इनकार कर नेहल को लड्डू दिया। वहीं, अभिषेक और प्रणित ने गौरव को, अमाल ने बसीर को और मालती ने शहबाज को ‘बोझ का लड्डू’ खिलाया।