Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में क्यों फूट-फूट कर रोईं फरहाना, जानें आज घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड काफी खास रहा। सलमान खान की गैरमौजूदगी में रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली। आज के एपिसोड में बिग बॉस में घरवालों ने अलग-अलग एक्टिविटीज के दौरान अपनी भड़ास निकाली

अपडेटेड Nov 16, 2025 पर 11:14 PM
Story continues below Advertisement
Bigg Boss 19: आइए जानते हैं आज के एपिसोड में घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 शुरुआत से ही फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी खास रहा। सलमान खान की गैरमौजूदगी में खतरों के खिलाड़ी के होस्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी ने शो की कमान संभाली। आज के एपिसोड में बिग बॉस में घरवालों ने अलग-अलग एक्टिविटीज के दौरान अपनी भड़ास निकाली और माहौल काफी भावुक हो गया। साथ ही आज शो में फेमस एस्ट्रोलॉजर भी आई। आइए जानते हैं आज के एपिसोड में घर में क्या-क्या हुआ।

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार की शुरुआत रोहित शेट्टी ने कॉमेडियन प्रणित मोरे से खुद पर रोस्ट करने को कहकर की। प्रणित के मजेदार चुटकुलों से रोहित और घरवालों को खूब हंसाया। उन्होंने मजाक में ये भी बताया कि रोहित अपनी फिल्मों में हर कंटेस्टेंट को क्यों ले सकते हैं।

रोहित ने घरवालों से करवाया टास्क


प्रणित के मजेदार रोस्ट के बाद रोहित शेट्टी ने घरवालों के लिए एक नया टास्क रखा, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट्स को 'शॉक बैंड' पहनना था। रोहित के सवालों का अगर कोई भी कंटेस्टेंट 'हां' में जवाब देता है तो बैंड पहनने वाले को हल्का झटका लगता। इस टास्क की शुरुआत फरहाना भट्ट से हुई। रोहित ने उनसे पूछा कि क्या वह खतरों के खिलाड़ी में जाना चाहेंगी और जैसे ही उन्होंने ‘हां’ कहा, उन्हें शॉक लग गया। इसके बाद शहबाज बदेशा, प्रणित, अमाल मलिक और तान्या मित्तल ने भी यह टास्क पूरा किया।

एक मजेदार टास्क के दौरान फरहाना से पूछा गया कि बिग बॉस 19 में कौन-सा सदस्य उन्हें ‘फ्लॉप फिल्म’ जैसा लगता है। इस पर उन्होंने मालती चाहर और गौरव खन्ना का नाम लिया। इसके बाद कुनिका ने भी गौरव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह अपने ग्रुप की वजह से घर में बने हुए हैं। कुनिका ने उन्हें ‘फट्टू’ तक कह दिया। इस पर गौरव ने जवाब दिया कि वह कुनिका की बातों को गंभीरता से नहीं लेते है।

कौन किस स्थान पर

बिग बॉस 19 में हुए एक रोचक टास्क में घरवालों को दो नाम चुनने थे, एक जिसे वे खेल से बाहर होने लायक मानते हैं और दूसरा जिसे फिनिश लाइन तक पहुंचने योग्य समझते हैं। इस दौरान तान्या और कुनिका ने मालती को पीछे रखने का नाम लिया, जबकि कई कंटेस्टेंट्स ने शहबाज और अमाल को आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों में गिना। फरहाना, गौरव, प्रणित और बाकी सदस्यों ने भी अपने-अपने अनुसार खिलाड़ियों को आगे या पीछे बताया। सभी वोटों को मिलाकर देखा गया तो शहबाज सबसे आगे रहे। रोहित शेट्टी ने भी कहा कि घरवालों और दर्शकों—दोनों का समर्थन उन्हें मिला है, इसलिए वे इस टास्क के विजेता बने।

इस हफ्ते कोई नहीं जाएगा घर से बाहर

रियलिटी शो में इस हफ्ते आठ कंटेस्टेंट बाहर होने के लिए नॉमिनेट किए गए थे, लेकिन एलिमिनेशन नहीं हुआ। रोहित शेट्टी ने बताया कि इन आठ कंटेस्टेंट्स के लिए पड़े हुए वोट अगले एपिसोड में भी गिने जाएंगे। अगले हफ्ते भी यही आठ लोग नॉमिनेशन में रहेंगे। एपिसोड के अंत में सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय मैदान बिग बॉस 19 के घर पहुंचीं। उन्होंने फरहाना से उनके पिता के साथ रिश्ते के बारे में पूछा, जिस पर फरहाना ने बताया कि उनका अपने पिता से संबंध ठीक नहीं है। ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी कि वह अपने पिता से बात करें और रिश्ता सुधारने की कोशिश करें। जाते समय गौरव ने उनसे पूछा कि क्या भविष्य में वह अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पत्नी बेबी प्लानिंग करेंगे। इस पर ज्योतिषी ने कहा कि उनकी पत्नी शायद इस बारे में सोच रही होंगी। एपिसोड की आखिरी में फरहाना इमोशनल होती नजर आई।

Kareena Kapoor: नेपोटिज्म से आपका डेब्यू आसान हो सकता है पूरा करियर नहीं..., करीना कपूर ने दिया लोगों को करारा जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।