Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान घर में कई सदस्यों की क्लास लगाई। आज के शो में सलमान खान ने तान्या मित्तल का जमकर क्लास लगाई। वहीं सलमान ने नीलम गिरि को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया। आज के एपिसोड में सलमान ने शहबाज बादशाह को भी मजाक और बदतमीजी के बीच का फर्क को समझने के लिए भी कहा। वहीं सलमान ने बताया की कौन सा कंटेस्टेंट्स में घर से बाहर जाएगा इसका पता कल चलेगा।
एपिसोड की शुरुआत प्रणित मोरे ने घर के अंदर स्टैंडअप कॉमेडी से हुई। प्रणित ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी से घर का माहौल हल्का कर दिया। इसके बाद सलमान ने मालती से चहर से घर के ग्रुप के बारे में पुछा, जिस पर मालती चाहर ने बताया कि घर में दो ग्रुप हैं, लेकिन वो शायद “बैकबेंचर” में शामिला है। उन्होंने कहा कि किचन की राजनीति उन्हें समझ नहीं आती और थकान के चलते उन्होंने सिर्फ आसान टास्क की बात कही थी, तभी फरहाना और नेहल बीच में बोलने लगीं।
घर वालों ने मालती को दिया फ्लैग
सलमान खान ने कहा कि अमल मलिक को उन्होंने सबसे ज्यादा सख्ती से समझाया है, फिर भी बाहर लोग उन्हें पक्षपाती मानते हैं। उन्होंने बताया कि वो सभी को समान रूप से समझाते हैं, चाहे वो कुनिका हों या कोई और। साथ ही सलमान ने मृदुल और गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। वहीं इसके बाद सलमान खान ने कहा कि तान्या की बातें कई बार सबको परेशान करती हैं, हालांकि कुछ लोग उनकी शोहरत से भी जलते हैं। उन्होंने मालती को सलाह दी कि किचन के मामलों में तान्या से राय लेनी चाहिए थी। इसके बाद घर में रेड और ग्रीन फ्लैग का सिलसिला शुरू हुआ, घर के सभी सदस्य को मालती को रेड या ग्रीन फ्लैग देना था। फ्लैग राउंड में गौरव, मृदुल, बसीर, नेहल, फरहाना, कुनिका और अमाल ने मालती को रेड फ्लैग दिया, जबकि अभिषेक, अशनूर, नीलम, शहबाज और जीशान ने ग्रीन फ्लैग दिया।
मालती को लेकर सलमान खान ने नेहल से पूछा कि जब उन्होंने खुद जिम को पहली प्राथमिकता बताई थी, तो मालती की बात पर इतना हंगामा क्यों हुआ की वो टास्क के बाद रोटी बनाएंगी। उन्होंने तान्या से कहा कि मालती ने कुछ गलत नहीं कहा और अगर लोग आपको दिखावा समझते हैं, तो उसकी परवाह न करें। सलमान ने पूल में गिरने पर तान्या के रोने को भी मजाकिया अंदाज में लिया और माहौल हल्का कर दिया। सलमान खान ने तान्या से पूछा कि अगर वो टास्क के लिए खुद साड़ी पहनकर आई थीं, तो पूल में गिरने के बाद रोई क्यों। उन्होंने मजाक में कहा कि इतनी स्ट्रगल के बाद भी आप इतनी इमोशनल क्यों हो गईं।
सलमान ने कहा कि तान्या की बातों में विरोधाभास है और वो शुरू से गेम की प्लानिंग के साथ आई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर तान्या इतनी मजबूत हैं, तो सिम्पैथी लेकर आगे बढ़ने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सलमान ने कहा तान्या अपने दोस्तों के बजाय हमेशा खुद को ही प्रायोरिटी देती हैं। सलमान खान ने नीलम से कहा कि उनकी राय खुलकर सामने नहीं आती, इसलिए घरवाले उन्हें कमजोर मानते हैं। उन्होंने जीशान, अमल और मृदुल से तान्या की रणनीति पर चर्चा की और कहा कि उनकी धमकियों का किसी पर असर नहीं पड़ता। सलमान ने बताया कि तान्या पहले घर को कंट्रोल में रखती थीं, लेकिन वाइल्ड कार्ड आने के बाद वो अनसेफ फील करने लगीं।
टास्क के दौरान गौरव की बातों से नीलम नाराज होकर खाना बनाने से मना कर देती हैं, जिस पर सलमान खान ने कहा कि वो सब टास्क का हिस्सा था। इसमें इतना बुरा मानने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने नीलम को सलाह दी कि अपनी राय खुलकर रखें, न कि सिर्फ तान्या के साथ बैठकर। एपिसोड के अंत में सलमान ने शहबाज को भी समझाया कि मजाक और बदतमीजी में फर्क होता है। सलमान ने शहबाज को सावधान रहने की सलाह दी।