Get App

Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना ने शुरू किया नया सफर, लॉन्च किया अपना YouTube चैनल

Gaurav Khanna YT Channel: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना ने अपना नया YouTube चैनल लॉन्च किया है। उन्होंने इस कदम का श्रेय अपने दोस्तों प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Dec 17, 2025 पर 4:31 PM
Bigg Boss 19 विनर गौरव खन्ना ने शुरू किया नया सफर, लॉन्च किया अपना YouTube चैनल

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी जीतने के कुछ ही दिनों बाद अपने करियर का नया अध्याय शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में अपना YouTube चैनल लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ना चाहते हैं। गौरव ने इस कदम का श्रेय अपने करीबी दोस्तों और सह-प्रतियोगियों प्रणीत मोरे और मृदुल तिवारी को दिया है, जिन्होंने उन्हें लगातार प्रेरित किया।

गौरव ने अपने पहले वीडियो में कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि यह उनका पहला YouTube कंटेंट है। उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में बिताए गए महीनों ने उन्हें आत्मचिंतन का मौका दिया और अब वे चाहते हैं कि दर्शक उनकी सोच, अनुभव और भविष्य की योजनाओं को सीधे सुनें। गौरव ने यह भी स्वीकार किया कि उनके प्रशंसकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया और यही वजह है कि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म को चुना।

इस चैनल के जरिए गौरव अपने जीवन के अलग-अलग पहलुओं को साझा करेंगे चाहे वह उनकी पर्सनल जर्नी हो, प्रोफेशनल अनुभव हो या फिर बिग बॉस के घर में बिताए गए पल। पहले वीडियो में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत, टीवी शो अनुपमा और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में काम करने के अनुभव, और शो के दौरान सलमान खान से मिली सलाहों पर भी चर्चा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें