Gold Rate Today in India: सोने-चांदी की चमक में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद आज इसके भाव स्थिर हैं। एक दिन पहले 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹2890 और 22 कैरट वाला ₹2650 सस्ता हुआ था। आज को मिलाकर सात दिनों में उठा-पटक के साथ 24 कैरट शुद्धता वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹4850 और 22 कैरट वाला ₹4450 सस्ता हुआ है। चांदी की बात करें तो लगातार दूसरे दिन इसके भाव आज स्थिर हैं यानी इसकी चमक में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
छह दिनों की स्थिरता के बाद दूसरे दिन फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव आज स्थिर हैं। इससे पहले लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद 28 अगस्त को एक किलो चांदी ₹5000 सस्ती हुई थी और इन छह दिनों की स्थिरता से भी पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,500 ऊपर चढ़ी थी तो उससे भी एक दिन पहले 19 अगस्त को एक किलो चांदी ₹5000 नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी बिना किसी बदलाव के ₹2,55,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,000 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।
360 ONE के प्रेसिडेंट और हेड-ब्रोकरेज विरल शाह का कहना है कि अगर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी आती है तो अगले 6 से 8 महीनों में सोना और चांदी में मौजूदा लेवल से 10% तक ऊपर चढ़ सकता है। उनका मानना है कि जियोपॉलिटिकल घटनाओं और हाई बॉन्ड यील्ड को लेकर अमेरिकी रुझान से इन्हें सपोर्ट मिलता रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर डॉलर की कमजोरी बढ़ती है तो इन्हें और फायदा मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।