Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु पिछले काफी समय से बड़े पर्दे से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही है। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस आए दिन इंस्टाग्राम अपनी बेटी दुआ के साथ प्यारे-प्यारे वीडियो और फोटो शेयर करती रहती है, जो फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में बिपाशा ने एक बार फिर अपनी प्यारी पोस्ट से फैंस का दिल जीत लिया है। बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। वहीं इस पोस्ट के साथ बिपाशा ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया।
