Nirmal Kapoor : अनिल कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां निर्मल कपूर का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

Anil Kapoor Mother : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली

अपडेटेड May 02, 2025 पर 7:33 PM
Story continues below Advertisement
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। (फोटो - सोशल मीडिया)

Anil Kapoor Mother : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज करवा रही थीं। निर्मल कपूर को कपूर परिवार का फैमिली हेड कहा जाता था।

शुक्रवार को ली आखिरी सांस

निर्मल कपूर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को अपने सामने आगे बढ़ते हुए देखा। उनके पोते-पोतियों में सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और ख़ुशी कपूर जैसे फेमस नाम शामिल हैं। उनके सबसे छोटे बेटे संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं, जबकि सबसे बड़े बेटे बोनी कपूर ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। निर्मल कपूर के जाने से कपूर परिवार के एक युग का अंत हो गया है। परिवार के हर समारोह में उनकी मौजूदगी खास होती थी।


फिल्मी दुनिया से था गहरा नाता

निर्मल कपूर, दिवंगत फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर की पत्नी थीं। सुरिंदर कपूर का निधन 2011 में हुआ था। निर्मल कपूर का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा नाता रहा है। वह उन फिल्मों के निर्माण के लिए जानी जाती थीं जैसे — हम पांच, वो सात दिन, लोफर, जुदाई, और हमारा दिल आपके पास है। इंडस्ट्री में उन्हें सम्मान के साथ देखा जाता था। बताया जाता है कि राज कपूर ने सुरिंदर और निर्मल कपूर को बॉलीवुड में कदम जमाने में मदद की थी। शादी के बाद यह दंपति चेंबूर की अपनी संपत्ति के एक छोटे से आउटहाउस में रहते थे। वहीं से उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा की शुरुआत की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।