Celebrities Divorce: सेलिब्रिटीज के लिए शादी सिर्फ दिखावे का जरिया? पहले करोड़ों खर्च करके 4 दिन के इवेंट, फिर तलाक...

Celebrities Divorce: बीते दौरा में शादी की रिश्ता बेहद अहम और प्यार से भरा मनाता जाता था। लेकिन आज के दौर में ये सिर्फ दिखावे का पर्याय बनकर रह गया है। अब बॉलीवुड सिलेब्स की करोड़ों की शादियां...या कहें ईवेंट्स को ही देख लीजिए....

अपडेटेड Mar 12, 2026 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्या सेलिब्रिटीज के लिए शादी सिर्फ दिखावे का बन चुकी है जरिया?

Celebrities Divorce: इंडिया तेजी से आधुनिकता की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन आज भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो भारत को भारत बनाती है...फैमली वैल्यूज...रिच कल्चर...। लेकिन अब इन चीजों पर भी अधुनिकता की धुंध छाने लगी है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते सिर्फ दिखावे का पर्याय बन चुके हैं। बॉलीवुड में बढ़ते इस चलन से हर कोई हैरान है। क्योंकि सितारों की जरिए की गई चीजें देश में ट्रेंड बनते देर नहीं लगती है।

करोंड़ों की शादियां

देश में आज के समय शादियां किसी इवेंट से कम नहीं है। खासकर अगर किसी सितारे या अमीर इंसान की हो। सितारे करोड़ों खर्च करके चार से पांच दिन के बड़े-बड़े इवेंट करते हैं। फिर शादी के कुछ सालों बाद आ जाती है तलाक की खबरें। हाल में हुए हंसिका मोटवानी की शादी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


हंसिका मोटवानी-सोहेल कथुरिया

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने साल 2022 में शादी की थी। दोनों कपल ने 4 दिसंबर, 2022 को जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में सात फेरे लिए थे। इस शाही महल के प्रीमियम सुइट्स का एक रात का किराया 60,000 रुपये तक है। वहीं उनके फंक्शन 3 दिन तक चले थे। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनकी शादी में कुछ 20 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

हार्दिक पांड्या-नताशा

हार्दिक पांड्या-नताशा की शादी भी चार साल के भीतर टूट गई थी। 2020 में कोर्ट मैरिज करने के बाद हार्दिक और नताशा ने राजस्थान में 2023 में रॉयल वेडिंग की थी। दोनों के एक बेटे के माता-पिता बन चुके थे। हार्दिक की शादी में भी करोड़ों रुपए खर्च किया गया था। शादी के फंक्शन 2 से 3 दिन चले थे।

युजवेंद्र चहल-धनश्री

युजवेंद्र चहल-धनश्री की शादी भी खबरों में छाई रही है। लेकिन इनका रिश्ता भी ज्यादा दिन न चल सका। धनश्री पर फेम और पैसों के लिए शादी करने जैसे आरोप भी लगे। हांलाकि शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए।

इन सितारों की चर्चा में रही शादी और तलाक

हंसिका मोटवानी, हार्दिक पांड्या, युजनेंद्र चहल, माही विज, जय भानुशाली, वीरेंद्र सहवाग , एक्ट्रेस लता सभरवाल और संजीव सेठ, ऋतिक और सुजैन जैसे कई कपल हैं, जिन्होंने अपनी को शादी को तोड़ दिया। कुछ का रिश्ता चंद साल चला तो कुछ ने 15 से 20 साल के रिश्ते को तोड़ दिया। इन सभी कपल की शादियां भी काफी रॉयल रही थी, जिनकी तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

सितारों के बीच बढ़ता का ट्रेंड

मनोरंजन जगत, खेल जगत के साथ-साथ अब डिवोर्स के मामले शहरों से लेकर गांव तक में भी सुनने को मिलने लगे हैं। शादी के बाद कपल्स एक दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं भारत में इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ो के मुताबिक पुरुष के बजाय महिलाएं तलाक की पहल ज्यादा करती नजर आ रही हैं। कुछ मामले तो ऐसे हैं, जहां मेकअप न दिलवाने से लेकर रोटी न बनाने के लिए भी महिलाएं पति के साथ नहीं रहना चाह रही है।

इंडिया में तलाक की दर कम, लेकिन बढ़ रहा आंकड़ा

2020 से 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक ग्लोबल स्टैंडर्ड में देखा जाए तो भारत में तलाक की दर अभी भी कम है। यहां ज्यादातर मामलों में अभी शादी को आखिर तक निभाने की कोशिश करते हैं लोग।यहां हर 1000 लोगों पर सिर्फ 0.01 लोग तलाक लेते हैं। bhatlalawfirm.com के अनुसार देश में तलाकशुदा लोगों की संख्या 13.6 लाख है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।