Border 2 first review: सनी देओल अभिनीत वॉर पर आधारित ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' आज यानी 23 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है। व्यापार विशेषज्ञ और समीक्षक तरण आदर्श ने शुक्रवार को मि़ नाइट सोशल मीडिया पर अनुराग सिंह की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए सनी देओल को फिल्म की सोल बताया है।
तरण ने ट्विटर पर बॉर्डर 2 का रिव्यू शेयर करते हुए इसे 4.5 स्टार दिए और लिखा, “बॉर्डर 2 आपके दिल को गर्व से भर देती है... यह फिल्म देश और सशस्त्र बलों को सलाम करती है... देखने की पुरजोर सिफारिश।” समीक्षा में निर्देशक अनुराग सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उन्होंने एक “शानदार, भावनाओं से भरपूर वॉर ड्रामा बनाई है। फिल्म कल्ट क्लासिक बॉर्डर की विरासत का सम्मान भी करती है।”
तरण ने आगे कहा कि फिल्म शानदार है, लेकिन निर्देशक ने रॉयलटी और इमोशंस के बीच संतुलन बनाए रखा है, “और 1971 के युद्ध की भावनाओं को जरा भी खत्म नहीं होने दिया हैं।” युद्ध सीन को “अच्छा” बताते हुए तरण ने कहा कि एक्शन खोखला नहीं लगता, बल्कि कहानी और किरदारों मजबूत और असर छोड़ने वाले हैं।
उन्होंने डायलॉग और म्यूजिक की विशेष रूप से तारीफ की। डायलॉग को फिल्म का मुख्य आकर्षण बताते हुए उन्होंने लिखा, “डायलॉग इस फिल्म का सबसे बड़ा अटरेक्शन हैं – तीखे, प्रभावशाली और देशभक्ति से भरपूर, लेकिन उग्र राष्ट्रवाद से मुक्त... बड़े पर्दे पर प्रभाव डालने के लिए लिखे गए, कई संवाद दर्शकों के पसंदीदा बनने वाले हैं, जो सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह तालियां और सीटियां बटोरेंगे। संगीत शानदार है, पहले भाग के दो गानों – घरकबआओगे और जातेहुएलम्हों – के नए संस्करण बॉर्डर 2 में गहरा असर छेड़ते हैं।”
उन्होंने कलाकारों के अभिनय की भी खूब प्रशंसा की, खासकर सनी देओल के अभिनय की। तरण ने लिखा, “सनी देओल फिल्म की जान हैं... जब वो दहाड़ते हैं, तो पूरा थिएटर गूंज उठता है, खासकर जब वो दमदार डायलॉग बोलते हैं... ये हैं सनी देओल का पुराना अंदाज।” उन्होंने आगे कहा, “वरुण धवन ने सबको चौंका दिया... उन्होंने अपने किरदार में जोश भर दिया, जिससे एक बार फिर साबित हो गया कि दमदार लेखन और अच्छी तरह गढ़े गए किरदार के साथ वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।”
दिलजीत दोसांझ को 'हर सीन में देखने में बेहद मजेदार बताते हुए और अहान शेट्टी की 'अनुभवी कलाकारों के बीच अपनी जगह बनाए रखने' के लिए प्रशंसा करते हुए, समीक्षा में अन्य मुख्य कलाकारों की भी तारीफ की है।
जे.पी. दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की अगली कड़ी, 2026 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित एक युद्ध ड्रामा है। बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।